UP Weather : यूपी में अब गर्मी बरपाएगी कहर, IMD ने किया अगले 3 दिनों का अपडेट जारी
HR Breaking News (UP Weather) यूपी में मार्च के महीने की शुरुआत के साथ ही अब सर्दियों की विदाई हो गई है। अब शाम में भी लोगों ने घरों में पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में मार्च के महीने में गर्मी अब कहर बरपाने वाली है। इस दौरान आईएमडी ने प्रदेश (UP Weather Forecast) के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी में अगले तीन दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (Up Ka Mausam) में अगले 3 दिनों में अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है, जिससे कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। आईएमडी (IMD weather Forecast) के अनुसार आज 5 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी में आज कहीं कहीं तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
किन जिलों में चढ़ेगा पारा
आईएमडी ने आज 5 मार्च को जिन जिलों में अधिकतम तापमान (UP Weather Temprature) 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया है। उन जिलों में मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, कुशीनगर, रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, देवरिया, बस्ती, इटावा, रामपुर, अमेठी, ललितपुर, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कन्नौज, मैनपुरी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और आसपास के जिलों का नाम शामिल है।
नोएडा-लखनऊ के मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ (lucknow Weather Updates) में आज आसमान साफ रहेगा और इस दौरान धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। आगामी 2 से 3 दिनों में प्रदेश में मौसम में धीरे धीरे उछाल भी आएगा। वहीं, नोएडा (Noida Weather Updtaes) में भी अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि कल 6 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) हो सकता है, जिससे हिमालयी क्षेत्र पर प्रभाव पड़ सकता है। बीते 24 घण्टे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस बांदा में रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
