UP weather Update : यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव, IMD ने बताया 13 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News - (UP weather) पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में स्थिरता नजर आ रही थी, लेकिन अब खासकर उत्तर प्रदेश के मौसम (UP me aaj ka mausam) में अचानक बड़ा बदलाव हुआ है। हर दिन तापमान बदलता जा रहा है, सुबह और शाम के मौसम में भी परिवर्तन नजर आ रहा है।
रातें अभी भी ठंडक का एहसास दे रही हैं, वहीं दिन के समय पारा अब धीरे-धीरे हाई होने लगा है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर राज्यों में कुछ इसी तरह का मौसम बना हुआ है। अब आईएमडी ने आगामी 4-5 दिन के लिए 13 मार्च तक की मौसम की स्थिति बताई है। जानिये यूपी के मौसम (UP ka mausam)पर लेटेस्ट अपडेट।
अब बढ़ने लगा गर्मी का असर-
पूरे उत्तर प्रदेश में अब तापमान बढ़ने लगा है। सूरज ने अपने तेपर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने लगा है। झांसी में तापमान (Jhansi weather update) का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। सबसे गर्म दिन की बात करें तो झांसी में ही तापमान सबसे ज्यादा 35 डिग्री रहा है। अब धीरे-धीरे गर्मी का असर दूसरे जिलों में भी देखने को मिल रहा है। अन्य जिलों में भी औसत रूप से अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है।
कैसा है उत्तर प्रदेश का मौसम -
प्रदेश मेमं इतनी जल्दी मौसम में बदलाव होगा यह किसी ने नहीं सोचा होगा। वैसे तो अभी सर्दी का मौसम बीत ही गया है, लेकिन ठंड का असर बाकी है कि अभी से गर्मी का अहसास शुरू हो रहा है। कई राज्याें में मौसम (UP weather update) में भारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शांत रहने की संभावना है। कोई बारिश नहीं होगी और ठंडी हवाओं का असर भी कम रहेगा।
मौसम साफ रहने से दिन के समय गर्मी बढ़ सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान (Uttar pradesh weather update) बढ़ सकता है। लेकिन शाम को अभी लोगों के शरीर पर गर्म कपडे़ दिखाई पड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम को लेकर क्या है IMD का अलर्ट -
8 मार्च को यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। दिन में तो सूरज अपनी तपन से लोगों को गर्मी का अहसास करवा रहा है जबकि शाम होते ही ठंडक का एहसास हो सकता है। 9 से 11 मार्च तक भी मौसम शुष्क (UP weather tomorrow)और शांत रहने की उम्मीद है। इस दौरान IMD (IMD alert UP weather) ने कहा है कि किसी प्रकार की परेशानी की संभावना नहीं है। तेज हवा चलने का भी कोई अंदेशा नहीं है। 12 और 13 मार्च को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम (UP weather news) साफ रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, अगले कुछ दिनों तक दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक रहेगी। प्रदेश में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।
इन दिनों में रहेगा मौसम साफ -
हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य में तेज हवाओं ने लोगों काे परेशान करके रख दिया है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब मौसम (UP weather forecast) में बदलाव आया है, इससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। 8 से 13 मार्च तक राज्य में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
इस बदलाव से ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे राज्य के लोग अधिक गर्मी का सामना कर सकते हैं। तापमान के बढ़ने से दिन के समय गर्मी (UP kal ka mausam) में इजाफा हो सकता है, और शाम को भी ठंडक का एहसास कम हो सकता है। मौसम में यह बदलाव लोगों के लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकता है, खासकर गर्मी के कारण।
इन शहरों में भी बदला मौसम -
प्रदेश में सबसे कम तापमान फुरसत गंज में दर्ज किया गया है। यहां पर न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस होने के कारण अभी ठंड का असर बाकी है। दूसरी ओर कानपुर में 11 डिग्री, (UP kanpur weather) मेरठ में 12 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है।
वहीं, झांसी में दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया ळै। इन आंकड़ों से यह साफ है कि उत्तर प्रदेश (UP temprature) में कुछ स्थानों पर ठंड बढ़ी है तो कई अन्य स्थानों पर गर्मी का असर ज्यादा है। तापमान में यह बदलाव अलग-अलग जगहों पर देखने को मिला, जिससे लोगों को अलग-अलग मौसम का अनुभव हुआ।