UP Weather : यूपी में 72 घंटों में बदलेगा मौसम, IMD ने बताया 31 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

HR Breaking News - (IMD Report) प्रदेश में मौसम में बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तेज हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 27 मार्च से अगले 72 घंटों के लिए (up temperature today) प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल दिन के समय प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है।
मौसम में इस बदलाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से, तेज हवाओं के (aaj ka mausam) कारण पेड़ों के गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा रहता है। इसलिए, लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेनी चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए।
26 मार्च को प्रदेश में मौसम खुशनुमा रहेगा, धूप खिली रहेगी और हवा भी हल्की रहेगी। तेज हवा या बारिश की कोई आशंका नहीं है। हालांकि, 27 मार्च से प्रदेश में हवा तेज होने की (weather update) संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, लेकिन मौसम साफ बना रहेगा।
28 मार्च को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आगामी शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 29 मार्च को भी प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग (weather Update) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 30 और 31 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान तेज हवा चलने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में आज सबसे ज्यादा 39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।