home page

Uttar Pradesh Ka Mausam : यूपी वालों को तपती गर्मी ने किया बेहाल, बारिश को लेकर भी आया अपडेट

UP Weather News : अप्रैल के महीने की शुरूआत में ही गर्मी ने मई-जून वाले मजे चखा दिए है। इस बार गर्मी ने लोगों का अभी से ही बुरा हाल कर दिया है। इसी बाच मौसम विभाग (Mausam Ki Jaankari) ने एक राहत भरा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश के होने के आसार व्यक्त किए है। आइए जान लेते है कि आने वाले दिनों में क्या गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत या फिर यूं ही जारी रहेगा गर्मी का कहर...
 | 

HR Breaking News, Digital Desk : इस बार की गर्मी ने अभी से ही हाय-तौबा मचा रखा है। लोग अभी से ही गर्मी के कहर से बेहद परेशान हो गए है। इसी बीच यूपी में मौसम (UP Ka Mausam) का मिजाज भी बदल गया है। इस समय दिन के समय तेज धूप निकल रही है। इस कारण लोगों का दोपहर के समय निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को चुभती- जलती गर्मी का अहसास होने लगा है। 


कड़क गर्मी ने लखनऊ (Lucknow weather) से नोएडा, गाजियाबाद तक लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। लोग सूरज ढलने का इंतजार करने लगे हैं। वहीं रात को भी अब गर्मी धीरे धीरे शुरू हो गई है। इसके पीछे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होना माना जा रहा है।


 


वहीं मौसम विभाग (IMD Updates) की माने तो जैसे जैसे अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पारा बढ़ रहा है वैसे वैसे प्रदेश में गर्मी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अभी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अपडेट की बात करें तो 4 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके चलते प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। इस अवधि में ना ही बारिश होने की संभावना है और ना ही आंधी चलने की। इसी तरह 5 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं 6 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी यूपी में भी मौसम साफ रहने के आसार है।


7 अप्रैल को प्रदेश में मौसम बदलने के आसार 

इसी बीच विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार  7 अप्रैल को प्रदेश में मौसम बदलने (Kab hogi Baarish) के आसार है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना है। 


इसी के  साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे ही 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। लेकिन पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं। हालांकि 9 अप्रैल को प्रदेश का मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है।