Weather Update : यूपी में नहीं थम रहा कोहरे का सितम, इतने दिन और झेलनी होगी मुश्किल
Weather Forecast : उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर आने वाले दिनों में भी कोहरे का सितम जारी रहने वाला है। कोहरा छाए (Uttar Pardesh weather) रहने की वजह से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
HR Breaking News (Uttar Pardesh Weather Forecast) यूपी में अब ठंड की मार और भी ज्यादा तेज हो गई है। यहां पर आने वाले दिनों में भी ठंड का सितम बरकरार रहने वाला है। ठंड बढ़ने के साथ साथ राज्य में कोहरा (UP Weather Today) भी छाया रहने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब आने वाले दिनों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। खबर के माध्यम से जानिये यूपी के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
यूपी में छाएगा ठंड का सितम
यूपी पर कड़ाके की ठंड का सितम अब और भी तेज होने वाला है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में कोल्ड डे की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ घना कोहरा (UP Ka Mausam) मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। दक्षिण भारत के कई राज्य तेज बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहे गहरे दबाव के क्षेत्र को माना जा रहा है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने बताया है कि 9 जनवरी को उत्तराखंड, सिक्किम, झारखंड, हरियाणा पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे (UP Weather Today) का अलर्ट जारी किया गया है। एजेंसियों ने बताया है कि शुक्रवार को उत्तराखंड, मेघालय और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाले की स्थिति बनने की संभावना है।
घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद
एजेंसी के अनुसार, 9 जनवरी से 2-3 दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान (UP Ka Mausam) में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके साथ साथ पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके घने से बहुत घना कोहरा छया रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। उत्तरी पंजाब पर केंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से 11 जनवरी तक ठंड और कोहरे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार (UP Weather News) होने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि कोहरे के घनत्व में धीरे-धीरे कमी आएगी और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसकी वजह से ठंड से अल्पकालिक राहत मिलेगी।
9 से 11 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम
7 दिनों में उत्तरी भारत, उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों और गुजरात (Gujrat weather today) में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है मध्य भारत और महाराष्ट्र में चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत में 2 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, (MP Weather Forecast) छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 9 और 10 जनवरी को शीत लहर चलने की संभावना लगाई जा रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 9 से 11 जनवरी तक ऐसा मौसम रहेगा।
