Weather Update : इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी
Weather Today : जून के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने कई राज्यों में कहर ढहाया हुआ है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। कई राज्यों में अचानक मौसम (weather latest news) करवट लेने वाला है औश्र झमाझम बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुलेगी। इसे लेकर IMD ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

HR Breaking News - (Weather Forecast)। उमस भरी गर्मी के कारण आम लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। इस तपती धूप का कहर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है।
बीते दो-तीन दिनों की बारिश (rain alert) के बाद एक बार फिर इस भंयकर गर्मी के चलते आम लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अपडेट (Weather Update Today) के अनुसार कई राज्यों में जल्द ही तेज बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
तेज बारिश के बाद गिरेगा पारा-
दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा व उत्तर प्रदेश (UP weather news) में पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। अब उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। कई दिनों से लोग बारिश (UP rain alert) की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन अब तक अच्छी बारिश न होने से गर्मी का प्रकोप जारी है।
आईएमडी (IMD) के अनुसार अब जल्द ही इन राज्यों में तगड़ी बारिश होगी और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा। तेज बारिश के बाद तापमान गिरने की भी संभावना है।
आसमान में बादल छाने से मौसम सुहावना-
बीते दिन कल यानी 22 जून को दिनभर आसमान साफ रहा और बादलों के छाने की कोई उम्मीद ही नजर नहीं आ रही थी। इसके बावजूद आज अचानक आसमान में बादल छाने से मौसम (aaj ka musam) खुशगवार हो गया है।
मौसम में बदलाव को देखकर लोग आस लगाए बैठे हैं कि अब जल्द ही तगड़ी बारिश होगी। मौसम विभाग (weather department update) के अनुसार एक दो दिन और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद झमाझम बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान में इतनी बढ़ौतरी-
उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय अधिकतम औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान (maximum temprature in UP) 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। हवा में नमी की मात्रा शाम की बजाय सुबह अधिक देखी जा रही है।
इस वजह से आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन का तापमान भी अब इस कारण बढ़ने लगा है। इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। जल्द ही मौसम (weather news 23 june) करवट लेगा व बारिश के बाद मौसम सुहावना होगा।
मानसून के आगे बढ़ने की संभावना-
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पंजाब (punjab weather news) के कुछ इलाकों में मानसून आगे बढ़ चुका है। अब चंडीगढ़ सहित हरियाणा के कुछ स्थानों पर आने वाले दो दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बनती नजर आ रही है। इसके बाद हिमाचल व राजस्थान (rajasthan ka mausam) में भी मानसून का असर दिखाई देगा।
मौसम विभाग ने की गाइडलाइन जारी-
मौसम में अचानक फेरबदल होने की संभावना के चलते मौसम विभाग (wheather forecast) ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार अचानक गरज चमक के साथ भारी बारिश (rain alert) हो सकती है। ऐसे में लोगों को सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए भी आगाह किया है।
दिल्ली- एनसीआर में भी बदलेगा मौसम-
हरियाणा और दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR weather) में लगातार हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण और तापमान में बढ़ोतरी होने से आम लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा (haryana weather) में भी मौसम बदलेगा।
यहां अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान (Delhi temprature news) में मामूली बदलाव हुआ है। हालांकि सभी जगहों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक था। वहीं दिन का तापमान सामान्य से कम देखने को मिला।