Mausam Update : गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, IMD ने इन राज्यों आंधी तुफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update : देशभर के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब देश के कुछ राज्यों में आंधी तुफान की संभावना लगाई जा रही है। यहां पर भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। आइए जानते हैं आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (weather update)। मौसम के हाल में लागतार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब यहां पर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा आंधी तुफान की भी उम्मीद लगाई जा रही है। खबर में जानिये आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा।
गुलाबी ठंड ने दी दस्तक-
देशभर में गुलाबी ठंड (Winter Update 2025) ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम को अच्छी-खासी ठंड देखी जा रही है। इसके अलावा मौसम में भी बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। इसके अलावा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर निम्न दबाव क्षेत्र बनने से आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली का इतना रहेगा एक्यूआई-
इसके अलावा धीमी हवाओं की वजह से भी रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो गई है। इसकी वजह से समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 पर जा पहुंचा है। जोकि 'बहुत खराब' श्रेणी में कॉउंट किया जाता है। तीन निगरानी केंद्रों में 400 से अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया है। जोकि 'गंभीर' की श्रेणी में शामिल किया जाता है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने सोमवार को हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है।
भारी बारिश होने की उम्मीद-
मौसम विभाग (weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि पश्चिमी भारत में 2 नवंबर को कोंकण-गोवा में भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि गुजरात, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 2 से 5 नवंबर तक आंधी-तूफान की भी उम्मीद लगाई गई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भारी बारिश (IMD Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 4 नवंबर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल (Himachal ka Mausam) और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
दिल्ली-NCR के मौसम का हाल-
मौसम विभाग (weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली में अगले चार दिन (2–5 नवंबर) तक मुख्यतः साफ या आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं रात और सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग भी छाये रहने की उम्मीद है। जानकारी के लिए बता दें कि धीमी हवाओं की वजह से रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो गई है। इसकी वजह से समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 पर जा पहुंचा है।
उत्तर प्रदेश में नहीं है बारिश की उम्मीद-
उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Mausam Update) के बारे में बात करें तो यहां पर 3 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। इसके अलावा न ही तेज झोंकेदार हवाएं चलने की कोई उम्मीद लगाई जा रही है। 4 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
3-4 दिनों तक मौसम रहेगा सामान्य-
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 3-4 दिनों तक मौसम सामान्य रहने वाला है। किसी बड़ी बारिश की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। सुबह और देर शाम को हल्का कोहरा या धुंध छाया रहने की उम्मीद है। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रहेगी, इसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बदलेगा मौसम-
उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद लगाई जा रही है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी तो वहीं पहाड़ों में शीत लहर ठिठुरन वाली ठंड आएगी। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि प्रदेश भर में मौसम साफ रहने वाला है।
