Weather Update : अगले दो दिन उत्तराखंड के इन पांच जिलों में मौसम दिखाएगा असली रूप, जानिए IMD का नया अपडेट
HR Breaking News : (Weather News) पिछले दिनों देश के ज्यादातर इलाकों में लोग तपती गर्मी से परेशान हो रहे थे लेकिन अब मौसम में बदलाव हो गया है और चार-पांच दिन से हो रही इस बरसात की वजह से लोगों को दोबारा से कंबल ओढ़ने पड़ रहे हैं। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी मौसम (weather in hilly areas) ने पूरी तरह करवट ले ली है।
बीते दिनों उत्तराखंड (Uttarakhand Weather News) के भी ज्यादातर जिलों में मौसम खराब रहा, मौसम विभाग की तरफ से अपडेट जारी किया गया था और बताया गया था कि अब मौसम खुल गया है, परंतु आने वाले कल यानी रविवार 22 मार्च को मौसम फिर से खराब होने वाला है। आइए जानते हैं मौसम विभाग (IMD Updates) की तरफ से जारी किए गए इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से।
उत्तराखंड के मौसम (Uttarakhand Weather Update) में आज बदलाव देखने को मिल रहा है और अंदाज लगाया जा रहा था कि अब मौसम खुल गया है, लेकिन विभाग की तरफ से 22 और 23 मार्च को एक बार फिर से मौसम बदलने का अपडेट जारी किया गया है। IMD ने अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि आज 21 मार्च और कल 22 मार्च के दिन उत्तराखंड के सिर्फ पांच पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब देखने को मिलेगा और बाकी जगह मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
IMD के अनुसार, आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर (Effect of western disturbance) कम होने लगेगा। इससे मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी। अब सिर्फ पांच पहाड़ी जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई पर हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और बिजली चमकने की संभावना है।
देहरादून, टिहरी और नैनीताल में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका (IMD Rain Alert) है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में मौसम सूखा रहेगा, लेकिन पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से ठंड महसूस होगी और तापमान थोड़ा गिर सकता है।
आगे का मौसम कैसा रहेगा
पिछले दो दिनों (19 और 20 मार्च) में पूरे राज्य में मौसम (Today Weather News) खराब रहा। लेकिन 22 मार्च रविवार को उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन उस दिन सिर्फ ऊंचे पहाड़ी इलाकों (लगभग 3300 मीटर से ऊपर) में ही मौसम खराब रहेगा।
तापमान में बदलाव
पहाड़ी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 7 डिग्री से बढ़कर 11 डिग्री रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से घटकर 3 डिग्री रहने वाला है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री से बढ़कर 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से घटकर 14 डिग्री रहने वाला है।
ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार 21 मार्च को हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, चंपावत और अल्मोड़ा में मौसम साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी। आसमान भी साफ रहेगा, लेकिन धूप होने के बावजूद ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी। इसका कारण है पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी। वहां से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंचेंगी, जिससे लोगों को ज्यादा ठंड लगेगी। ये हवाएं शरीर में सीधी ठंडक पहुंचाती हैं, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। IMD की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि लोग पहाड़ों पर 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग करने का प्लान (Weather In Hilly Areas) कर रहे है उन्हे अपना प्लान बदल लेना चाहिए क्योकि पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के कारण रास्ते फिसलन भरे होंगे।
