Weather Update : दिल्ली, यूपी, बिहार हरियाणा समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
Aaj Ka Mausam : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला है। यहां पर गर्मी की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के अलावा बाकी राज्यों में भी मौसम (Weather Update) करवट लेता नजर आ रहा है। बदलते मौसम को लेकर IMD ने 24 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भीष्ण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

HR Breaking News- (IMD weather update) पिछले कुछ दिनों से देशभर के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने पुर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली-एनसीआर में तेज ठंडी हवाओं के साथ हल्कि बारिश (Rain alert) का अनुमान है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों तक गर्मी जारी रहेगी। दिल्ली और बिहार (Bihar ka mausam) समेत देश के कई अन्य राज्यों में मौसम बदलने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं दिल्ली समेत बाकी राज्यों के मौसम का हाल कैसा रहेगा।
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज-
दिल्ली-एनसीआर (rain alert in delhi) में 14 मार्च की शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में इन दिनों बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके अलावा यहां पर कल सुबह तेज ठंडी हवाओं चल रही थी। तेज हवाएं चलने के बावजूद 15 मार्च को अधिकतम तापमान (delhi temp. today) 31.73 डिग्री सेल्सियस तक रहा है।
आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम-
रविवार को न्यूनतम तापमान के बारे में बात करें तो ये 20.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.88 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा आने वाले दिनों में यहां पर झमाझम बारिश (weakly weather forecast) होने की भी उम्मीद है।
बिहार में दिखेगा गर्मी का असर-
बिहार के मौसम (Bihar weather update) के बारे में बात करें तो यहां पर फिलहाल मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। आने वाले सप्ताह में गर्मी का प्रकोप बिहार में शुरू होने वाला है। मार्च के आखिरी तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसके बाद अप्रेल माह में कड़कती धूप (Bihar weather forecast) लोगों को परेशान कर सकती है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही भी लगी हुई है, हालांकि बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज-
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश (rain in himachal pardesh) और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक रविवार को लाहौल-स्पीति जिले में भारी हिमपात की उम्मीद है। रविवार तक राज्य में बारिश (rain alert) होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में पड़ेगी गर्मी-
दूसरी ओर ओडिशा, सौराष्ट्र (Saurashtra weather) और कच्छ क्षेत्रों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आज झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश (andhra pardesh ka mausam) के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने के आसार बने हुए है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु (tamil nadu weather forecast) के मौसम को देखे तो यहां पर गर्मी के साथ-साथ उमस भी लोगों की परेशानी को बढ़ा सकती है।
इन राज्यों में होगी झमाझम बरसात-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर (jammu kashmir weather) और लद्दाख में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश (rain alert in haryana) के आसार बन रहे हैं।
तेज हवाएं चलने की उम्मीद-
राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पुर्वानुमान जताया जा रहा है। असम, मेघालय, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम (mizoram ka mausam) और त्रिपुरा में आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है।