home page

Mausam Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, जानिये दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में कब शुरू होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी

Weather Updates : भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। देश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम कूल हुआ है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तपती लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी मौसम करवट बदल रहा है। आइए जानते हैं...

 | 
Mausam Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, जानिये दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में कब शुरू होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी

HR Breaking News - (Weather Update) देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में भी इतनी गर्मी महुसस हो रही है मानो मई महीना आ गया हो। गर्मी का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

मौसम विभाग (IMD Mausam Update) ने इस हफ्ते पूरे देश में अलग-अलग मौसम के मिजाज का अनुमान जताया है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है, जिससे इन क्षेत्रों में (Delhi Weather) ठंडक का अनुभव हो सकता है। वहीं, कई उत्तरी, मध्य और पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। आइए जानते हैं पूरे देश के मौसम को लेकर क्या कहता मौसम विभाग -


इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam)  ने एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की जानकारी दी है। इस विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में बारिश होने की संभावना है। इस बारिश का असर दिल्ली और आसपास के राज्यों में भी पड़ेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। देश के अधिकांश राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान पिछले तीन साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

एक हफ्ते इन राज्यों में बारिश के आसार -


मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने आगामी दिनों में देश के विभिन्न भागों में मौसम परिवर्तन का पूर्वानुमान लगाया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालय क्षेत्र में 24, 25 और 26 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, बिहार के ऊपर बने चक्रवात के कारण कई उत्तरी राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है।


पूर्वोत्तर राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जिसके साथ कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। हल्की बारिश के भी आसार हैं। यह मौसम परिवर्तन लगभग एक सप्ताह तक रह सकता है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। 


इन राज्यों में चलेंगे लू के थपेड़े -


मध्य प्रदेश (MP Mausam update) में 23 से 29 अप्रैल तक राजस्थान में 24 से 29 अप्रैल तक, मध्य प्रदेश में 24 से 27 अप्रैल तक, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में 26 अप्रैल तक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में 29 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 25 अप्रैल तक भीषण लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam), उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और दिल्ली में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तापमान में काफी बढोत्तरी होने की आंशका जताई हैं, जिससे लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी। 

दक्षिणी भारत में आंधी-तूफान - 


मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।