4, 5, 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर 2026 को कैसा रहेगा मौसम
9 October 2026 tak ka Mausam - मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। मानसून की विदाई के बाद देश के 8 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में भी त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। चलिए जानते हैं 9 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, परभणी, बारामती और हरनाई से होकर गुजर रही है। अगले दो से तीन दिन में विदर्भ और मराठवाडा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Mausam) के कुछ हिस्सों, तेलंगाना तथा उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थिति अनुकूल है। इस बीच कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है।
उत्तर पश्चिम भारत में होगी तेज बारिश -
IMD के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 6 से 8 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 5 से 9 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (delhi ka mausam), पंजाब में 6 से 9 अक्टूबर, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 6 से 7 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर को कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। हिमाचल प्रदेश में 6 से 8 अक्टूबर, उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में 5 से 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं तेज आंधी-तूफान बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
मध्य भारत में इस दिन होगी बरसात -
मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिम मध्य प्रदेश में 8 से 9 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) में 7 से 9 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 5 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh weather) में 6 से 7 अक्टूबर के दौरान तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है और इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 7 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी तूफान के साथ बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है।
पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम (Rain Alert)
पूर्वी भारत में भी बारिश का दौर अगले काफी दिनों तक जारी रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उप हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 से 9 अक्टूबर के बीच बारिश होगी। झारखंड में 5 से 9 अक्टूबर, बिहार (Bihar weather update) में 6 से 9 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। उप हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 अक्टूबर, उड़ीसा में 6 से 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं तेज आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
पूर्वी भारत में भी बारिश की संभावना - (kal ka mausam)
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम अभी करवट बदल रहा है। यहां अरुणाचल प्रदेश में 3 से 9 अक्टूबर (october ka mausam), असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 3 से 9 अक्टूबर के बीच गरज- चमक के साथ तेज बरसात होगी। आईएमडी ने 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और 3 से 4 अक्टूबर को अन्य राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी भारत में बदला मौसम -
पश्चिमी भारत में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने यहां कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 6 से 9 अक्टूबर के बीच हल्की बरसात की संभावना जताई है। इसके अलावा अन्य राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ बना रहेगा।
