hrbreakingnews.com

29 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

29 October 2026 tak ka Mausam - देश भर में मौसम तेजी से बदल रहा है। दरअसल अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और अब सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है। लेकिन बारिश का दौर अभी भी नहीं रुका है। मौसम आज की ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में मेघ गर्जन बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। चलिए खबर में जानते हैं 29 अक्टूबर तक में मौसम कैसा रहेगा।

 
29 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - कुछ दिनों में नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा और अब ठंड पड़ने लगी है, लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भी 70 से 110 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। हरियाणा (Haryana Weather) में भी आज कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। लगातार जारी बारिश के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है। सुबह और शाम अब ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरसने वाले हैं।


दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में आंधी, बिजली और अति भारी बारिश की चेतावनी - 

आईएमडी (IMD Weather) के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीप भारत के कई राज्यों में तगड़ी बारिश होगी। 23 से 25 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में, 23 से 27 अक्टूबर के दौरान केरल माहे में, 23 से 26 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में, 23 से 24 अक्टूबर (24 October ka mausam) के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिणी यांत्रिक कर्नाटक में 27 से 32 अक्टूबर के बीच आंतरिक आंध्र प्रदेश और यनम में गरज- चमक और तेज आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।


तमिलनाडु, पांडिचेरी और कराईकाल में 26 से 29 अक्टूबर (29 October ka mausam), केरल माहे में 28 29 अक्टूबर, लक्षद्वीप में 27 से 29 अक्टूबर तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 29 अक्टूबर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 23 से 24 अक्टूबर, आंध्र प्रदेश, यनम में 23 से 26 अक्टूबर, रायलसीमा में 23 से 29 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है। 


मौसम विभाग (Mausam Update) ने 23 से 26 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में, 26 से 27 अक्टूबर के दौरान आंतरिक आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में कई जगहों पर आंधी तूफान बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके अलावा 23 से 26 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप 23 अक्टूबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 23 से 24 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में, तथा 27 से 29 अक्टूबर के दौरान तेलंगाना में तेज रफ्तार हवाएं चलेगी।

पूर्वी भारत के राज्यों में होगी तेज वर्षा - 

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 से 29 अक्टूबर, बिहार (Bihar Mausam) और उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 29 अक्टूबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड में 28 से 29 अक्टूबर, उड़ीसा में 26 से 29 अक्टूबर के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।


बिहार (Bihar Me Barish) और उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 28 अक्टूबर, गंगा के मैदान में इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड में 27 अक्टूबर को कुछ जगह पर हल्की बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा 24 से 27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार में 28 से 29 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। खराब वेदर की चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

मध्य भारत में आंधी और बारिश का अलर्ट - 

मध्य भारत में भी मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग (kal ka Mausam) ने 29 अक्टूबर को पूरे मध्य प्रदेश में काफी बड़े इलाकों में व्यापक बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मध्य भारत में कहीं-कहीं हल्की तो कुछ जगहों पर बहुत भारी बरसात देखने को मिलेगी। 28 से 29 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश (MP weather) में और 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में गरज- चमक के साथ अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 28 से 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर पश्चिम भारत में होगी तेज बरसात - 


उत्तर पश्चिम भारत के राज्य में भी बरसात होगी। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने 28 से 29 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 27 से 29 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में, 23 से 29 अक्टूबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की बरसात की संभावना जताई है। इसके अलावा 29 अक्टूबर को असम, मेघालय तथा 28 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बहुत तेज प्रसाद देखने को मिलेगी।


पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम? 


पश्चिमी भारत में मौसम (weather update) साफ बना हुआ है। यहां लगभग सभी राज्यों में बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इस हफ्ते पश्चिम में भारत के मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। लगभग सभी राज्यों में मौसम शांत बना रहेगा।