home page

wheat price hike : अब बढ़ने लगे गेहूं के भाव, इतने रुपये क्विंटल हो गए रेट

wheat price 15 july 2025 : कुछ दिन की स्थिरता के बाद गेहूं के भाव में तगड़ी हलचल हुई है। अब गेहूं के दाम (wheat rate hike) हर दिन बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। गेहूं का रेट (wheat rate today)  बढ़ने से गेहूं की बिक्री और आवक में भी बढ़त होने लगी है। इसके साथ ही किसानों को ऊंचे रेट पर गेहूं बेचने का मौका मिल रहा है। आइये जानते हैं अब कितने हो गए हैं 1 क्विंटल गेहूं के रेट।

 | 
wheat price hike : अब बढ़ने लगे गेहूं के भाव, इतने रुपये क्विंटल हो गए रेट

HR Breaking News - (wheat rate today)। गेहूं के भाव में हर दिन हो रही बढ़ौतरी गेहूं बाजार भाव की नई दिशा तय कर रही है। अब गेहूं के भाव (gehu ka bhav) बढ़ने लगे हैं तो मंडियों में व्यापारिक हलचल भी तेज हो गई है।


 गेहूं बेचने वाले किसानों से निजी व्यापारी सीधा संपर्क साधने लगे हैं। किसानों व व्यापारियों के बीच बढ़े इस संपर्क ने गेहूं के भाव (wheat rate today) में भी तेजी ला दी है। कई राज्यों की मंडियों में अब गेहूं के रेट हाई हो गए हैं।

 

 

इन राज्यों में बदले गेहूं के रेट-

इस समय अधिकतर राज्यों की मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं के भाव में बदलाव नजर आ रहा है। कई जगह तगड़े उलटफेर के साथ गेहूं का भाव एमएसपी (wheat MSP) से ऊपर हो गया है तो कहीं अब भी ये एमएसपी के आसपास ही है। मध्य प्रदेश (MP wheat rate) व उत्तर प्रदेश (UP wheat rate) में अधिकतर मंडियों में गेहूं के दाम एमएसपी 2425 रुपये से ऊपर ही चल रहे हैं।

 यूपी में एमएसपी से थोड़े से ऊपर हैं, लेकिन एमपी में तो एमएसपी से 800 रुपये तक हाई गेहूं के रेट (gehu ke rate) हो गए हैं। इस तरह से यहां गेहूं का अधिकतम भाव 3200 रुपये से भी ऊपर हो गया है। हालांकि न्यूनतम रेट कई जगह एमएसपी से नीचे भी चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी        न्‍यूनतम     अधिकतम 
अलीगढ़     2440        2520    
घिरौर     2400        2575    
बछरावां     2450        2475    
मोहम्मदाबाद 2475    2495    
बरौत         2450        2600    
मोहम्मदी     2160        2275    
विल्थारारोड     2600        2700    
अकबरपुर     2400        2550    
पुखरायां     2425        2440    
फैजाबाद     2300        2395    
हरगांव     2450        2460    
आनंदनगर     2450        2500    
बंथरा         2564        2584    
सहारनपुर     2450        2650    
मोठ         2500        2600    


मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव- 


मंडी        न्‍यूनतम     अधिकतम 
बुरहानपुर    2639        2639    
धार        2175        2200    
जोबत     2475        2475    
खतेगांव     2000        2549    
गंजबासौदा     2700        2826    
बनापुर     2541        2596    
बरेली         2200        2479    
हनुमाना     2400        2400    
विदिशा    3175        3290    
इंदौर        2380        3016    
आरोन     2650        2650    
बड़ामलहरा     2462        2462    
भांडेर     2475        2475    

नोट : गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

News Hub