home page

Wheat Rate Hike : नॉन स्टॉप दौड़ रहे गेहूं के रेट, दिसंबर महीने में इतने हो जाएंगे प्रति क्विंटल के दाम

Gehu Ka Bhav : सीजन के बाद से ही गेहूं के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। गेहूं के भाव नॉन स्टॉप दौड़ रहे हैं। लगातार रेट में हो रही बढ़ोतरी के कारण अब गेहूं MSP से ऊपर बिक रही है। इससे किसानों को खूब लाभ हो रहा है। जिन किसानों ने गेहूं का स्टॉक किया था अब वह गेहूं को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में गेहूं के भाव में कितना उछल सकता है। 

 | 
Wheat Rate Hike : नॉन स्टॉप दौड़ रहे गेहूं के रेट, दिसंबर महीने में इतने हो जाएंगे प्रति क्विंटल के दाम 

HR Breaking News (wheat price today)। गेहूं के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। अगर बात अगस्त महीने की करें तो गेहूं में रिकॉर्ड तेजी आई है। अब सितंबर महीने में भी इसमें बढ़ोतरी का दौर जारी है। दरअसल, गेहूं के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से देश अधिकतर मंडियों में गेहूं (Gehu Mandi Bhav) के रेट हाई लेवल पर चले गए हैं। सीजन के बाद अब गेहूं (Gehu Ka taja Bhav) में जबरदस्त उछाल आया है। जिन किसानों ने गेहूं का स्टॉक किया था वह अब इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। 

गेहूं में आई जबरदस्त तेजी - 


सरकार ने इस बार गेहूं का MSP 2425 रुपए प्रति (MSP Wheat) क्विंटल तय किया है। ज्यादातर मंडियों में गेहूं MSP से ऊपर बिक रही है। हाल ही में गेहूं के भाव में 500 रुपये की तेजी आई है। अब इसके रेट 3125 से बढ़कर 3625 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। एक ओर जहां कई मंडियों में गेहूं रेट (wheat rate) हाई लेवल पर चल रहे हैं। वहीं कुछ मंडियों में गेहूं कम रेट पर भी बिक रही है। वहीं, जानकारी के लिए बता दें कि मंडियों में गेहूं किस्म और वैरायटी के हिसाब से अलग अलग रेट पर बिक रही है। 


दिसंबर महीने में कितना महंगा होगा गेहूं - 


गेहूं के भाव (Gehu Ka Bhav) में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। इससे बाजार में गेहूं की डिमांड बढ़ने से इसके रेट बढ़ सकते हैं इसके साथ ही आटा भी महंगा हो जाएगा। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि नवंबर से दिसंबर महीने में गेहूं के रेट 4000 से 4500  रुपए प्रति क्विंटल हो सकते हैं। अगर सरकार गेहूं के बढ़ते दामों पर कंट्रोल करने के लिए अगर कोई उचित कदम उठाती है तो इसके रेट कम भी हो सकते हैं।

महाराष्‍ट्र में गेहूं का भाव-


मंडी         न्‍यूनतम     अध‍िकतम 
नंदगांव     2592        2995    
पुणे        3611        4816    
करजत     2481        2844    
सोलापुर    2373        3087    
नागपुर    3012        3518    
बुलढाणा    2871        2919    
गंगापुर     2490        2797    
अमरावती    2691        3016    
बीड        2791        2854    

MP में गेहूं का ताजा भाव - 


 


मंडी        न्‍यूनतम     अधिकतम 
हनुमाना     2418        3170    
विदिशा    2520        3650    
इंदौर        2390        3226    
बड़ामलहरा     2462        3382    
भांडेर     2515        3275    
जोबत     2415        3175    
खतेगांव     2450        3289    
गंजबासौदा     2418        3076
बुरहानपुर    2399        2939    
धार        2495        2880    
आरोन     2380        2750    
बनापुर     2441        2946    
बरेली         2416        3079    
अलीराजपुर    2440        3152    


UP की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव  -

मंडी        न्‍यूनतम     अधिकतम 
बछरावां     2458        3176    
मोहम्मदाबाद 2468        3296    
बरौत         2447        3301    
सहारनपुर     2449        3452    
मोठ         2417        2556    
अकबरपुर     2426        3202    
अलीगढ़     2413        2981    
घिरौर     2582        2896    
मोहम्मदी     2550        2976    
पुखरायां     2426        2941    
आनंदनगर 2322        3101    
बंथरा     2565        3226    
फैजाबाद     2481        3397    
हरगांव     2571        3262    

नोट : महाराष्‍ट्र, मध्य प्रदेश और यूपी की मंडियों में गेहूं के भाव (wheat price today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।