100 CC vs 125 CC Bike : ज्यादा माइलेज और खर्च कम, डेली ऑफिस के लिए जानें कौनसी बाइक है बेस्ट
HR Breaking News (bikes Updates) हर रोज आवागमन के लिए और ऑफिस आने के लिए बाइक एक बेस्ट ऑप्शन है। खासतौर पर नौकरी पेशा लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें 100cc या फिर 125 सीसी बाइक में से कौन सी बाइक लेनी चाहिए। वो इस बात को लेकर उलझन रहते हैं कि इनमें से किसी बाइक (bikes Updates) में ज्यादा माइलेज मिलेगी और मेंटेनेंस का कम खर्च आएगा। अगर आप यह जानना चाहते तो आज हम आपको आपके इस कंफ्यूजन को दूर करने वाले हैं।
क्या है दोनों बाइक की खूबियां
सबसे पहले तो आपको यह बता दे अपनी 100cc बाइक (100 CC vs 125 CC Bike) अपनी बेमिसाल माइलेज और लो मेंटेनेंस के तौर पर लोकप्रिय हे। वहीं, 125 सीसी सेगमेंट माइलेज के साथ-साथ बेहतर पिकअप मॉडर्न फीचर्स और लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर है।
100 सीसी बाइक कैसे है बेस्ट
100cc बाइक से बड़ी कैलकुलेशन (Calculation from 100cc bike) की बचत होती है। इस बाइक का इंजन छोटा होता है और हल्का होता है जिसका प्रभाव ईंधन की खपत पर पड़ता है। यह इंजन कुछ इस तरह से डिजाइन किया जाता है की कम पेट्रोल में ज्यादा माइलेज दे सके। वैसे तो 100 सीसी की बाइक्स 65 से 80 किलोमीटर किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
सिर्फ इतना ही नहीं 100 सीसी बाइक के स्पेयर पार्ट्स (cc bike spare parts) और सर्विसिंग का मेंटेनेंस बेहद कम होता है, जिससे पैसों की बचत होती है। ऑफिस आने जाने वालों के लिए यह बाइक एक वरदान है और इसे 15 से 20 किलोमीटर की दूरी आराम से तय की जा सकती है।
125cc बाइक की खूबियां
बात करें 125cc बाइक (125cc bike features) की तो अगर आप रोजाना हाईवे फ्लाईओवर से आते जाते हैं तो उसके लिए 125cc की बाइक बेस्ट है, क्योंकि 125 सीसी इंजन में टॉक और पावर का लेवल 100 सीसी के मुकाबले ज्यादा होता है और इससे बार-बार ट्रैफिक में गियर बदलना नहीं पड़ता और आप आसानी से दूसरी गाड़ी को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके साथ 125 सीसी बाइक की बिल्ड क्वालिटी (Build quality of 125cc bike) और टायर की चौड़ाई अधिक होती है, जिससे आप तेज रफ्तार से सफर कर सकते हैं। इससे लंबी फ्राइडे दौरान आपको थकान महसूस नहीं होती। हालांकि इसका मालिक थोड़ा काम रहता है।
दोनों बाइकों के फीचर्स
बता दे की 125 सीसी बाइक इंजन (125cc bike engine) के साथ ही तकनीक के मामले में भी काफी सही है। जहां एक और 100 सीसी बाइक में बेसिक एनालॉग मीटर और साधारण लाइट मिलती है। वहीं, 125 सीसी सेगमेंट में डिजिटल कंसोल, डिस्क ब्रेक, LED हेडलैंप्स, स्माटफोन कनेक्टिविटी फीचर्स मिलने लगे हैं। इतना ही नहीं 125 सीसी बाइक में सेफ्टी के तौर पर डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है, जिससे इमरजेंसी में बाइक को कंट्रोल किया जा सकता है।
दोनों में से कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट
अगर आप सिर्फ ऑफिस जाने के लिए बाइक का यूज करना चाहते हैं और पेट्रोल की बचत करना चाहता है तो 100 सीसी की बाइक (100 cc bike) जैसे हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन आपके लिए बेस्ट है। इसके साथ ही अगर आप बेहतर पिकअप और प्रीमियम एक्सपीरियंस (100 cc bike premium experience ) लेना चाहते हैं तो 125 सीसी बाइक आपके लिए बेस्ट होगी। आपको अपने व्यक्तिगत उपयोग देखते हुए बाइक का चुनाव करना चाहिए।
