home page

Ather Discount Offer : इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए बेहतरीन मौका, इस स्कूटर पर आया हजारों का डिस्काउंट

Ather Scooter : ईरान और इजरायल के बीच हो रहे वॉर का प्रभाव पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग बढ़ रही कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों (Ather electric Scooter) की ओर रूख कर रहे हैं। अब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए बेहतरीन मौका आ गया है क्योंकि एथर ने अपने स्कूटरों की कीमतों में गिरावट कर दी है। इसमें हजारों का डिस्काउंट मिल रहा है।

 | 
Ather Discount Offer : इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए बेहतरीन मौका, इस स्कूटर पर आया हजारों का डिस्काउंट

HR Breaking News-(Best electric Scooter) अगर आप भी इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब एथर के इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटरों पर बंपर डिस्काउंट (electric Scooter news) ऑफर किया जा रहा है। इसकरी वजह से इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर खरीदारों को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से एथर के इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।


भारत में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में कई विकल्‍प उपलब्‍ध करवाने वाली निर्माता Ather की ओर से अपने स्‍कूटर्स पर बेहतरीन Discount Offer (electric scooter segment) दिए जा रहे हैं। इस महीने निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले Electric Scooters पर किस तरह की बचत का मौका उपलब्ध कराया जा रहा है।

 


स्‍कूटर पर मिल रहा है इतना डिस्‍काउंट-

 

रिपोर्ट्स के अनुसार एथर एनर्जी की ओर से अपने इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर्स (electric scooters News) पर इस महीने हजारों रुपये की बचत का खास मौका दिया जा रहा है। निर्माता की ओर से अपने स्‍कूटर्स की पूरी सीरीज पर इस ऑफर को दिया जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को काफी लाभ हो रहा है।


स्कूटर पर होगी इतनी बचत-

जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक एथर के स्‍कूटर पर इस महीने निर्माता की ओर से अधिकतम 20 हजार रुपये तक का डिस्‍काउंट (Ather Rizta) ऑफर दिया जा रहा है। ये ऑफर देशभर में एथर के स्‍कूटर पर ऑफर किया जा रहा है। इसका लाभ 31 मार्च 2026 तक उठाया जा सकता है।

जानिये डिस्काउंट में क्या है शामिल-

रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 हजार रुपये की बचत में 10 हजार रुपये क्रेडिट कार्ड छूट (Discount on Ather Rizta) ऑफर की जा रही है। वहीं इसमें 6500 रुपये की नकद छूट भी उपलब्ध कराई गई है। 3500 रुपये की एक्‍सटेंडेड कंपोनेंट वारंटी के तौर पर दिए जा रहे हैं।

उपलब्‍ध कराये जा रहे हैं ये स्‍कूटर-

निर्माता की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर्स (Ather Rizta Features) को ऑफर किया जाता है। इनमें Ather Rizta, Ather 450X और Ather 450 Apex जैसे स्‍कूटरों को शामिल किया गया है।

इतनी होगी स्कूटर की कीमत-

निर्माता की ओर से Ather Rizta को 1.14 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत (Ather Rizta ex showroom price) पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 1.34 लाख रुपये है। Ather 450 की एक्‍स शोरूम कीमत 1.23 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वेरिएंट (Ather Rizta Top variants Price) की एक्‍स शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये तय की गई है। इसके Apex वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है।