Best Battery Phone : 4 हजार के डिस्काउंट के साथ मार्केट में आया 10000 एमएएच बैटरी का फोन, जानें फीचर्स
HR Breaking News - (Latest Smartphones) बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब मार्केट में ऐसा स्मार्टफोन उपलब्ध है जिसमें दमदार 10000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे लंबे समय तक चार्जिंग की चिंता नहीं रहती। खास बात यह है कि कंपनी इस फोन पर करीब 4 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे यह और भी किफायती बन गया है। बड़ी बैटरी, मजबूत परफॉर्मेंस और आकर्षक ऑफर के कारण यह स्मार्टफोन लॉन्च होते ही ग्राहकों के बीच तेजी से चर्चा में आ गया है।
आपको बता दे कि मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Realme ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपनी नारजो सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी का नया फोन realme Narzo Power 5G खास तौर पर अपनी 10001mAh की पावरफुल बैटरी (Realme Mobile) के कारण चर्चा में है। अब यह स्मार्टफोन पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।
रियलमी का नया स्मार्टफोन realme Narzo Power 5G अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन की पहली सेल बीते कल से शुरू हो चुकी है, जहां ग्राहक इसे कई आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी कीमत और भी किफायती बन जाती है।
सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 10001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। यही वजह है कि यह स्मार्टफोन खास तौर पर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। आइए खबर में जानते है Narzo Power 5G से जुड़ी अन्य जानकारी।
कीमत और फीचर्स
रियलमी कंपनी का नया स्मार्टफोन realme Narzo Power 5G 8GB RAM के साथ लॉन्च किया गया है और इसे 128GB तथा 256GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी है।
हालांकि शुरुआती सेल में ग्राहकों को इस फोन पर कई शानदार ऑफर्स (best offers on smartphones) मिल रहे हैं। कंपनी सभी खरीदारों को 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है, जिसके लिए किसी खास बैंक कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा Axis, SBI, ICICI, IDFC, BOB, AU, Kotak और PNB बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। यह छूट फुल पेमेंट और EMI दोनों विकल्पों पर लागू होगी।
इस तरह 1,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट और 3,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इस स्मार्टफोन की इफेक्टिव कीमत 23,999 रुपये से शुरू हो जाती है। डील के तहत 8GB + 128GB वेरिएंट को 23,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
कंपनी इस फोन के साथ 4 साल की फ्री बैटरी वारंटी भी दे रही है। ग्राहक realme Narzo Power 5G को Titan Silver और Titan Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
सबसे बड़ी खासियत
रियलमी कंपनी के इस नए स्मार्टफोन realme Narzo Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 10,001mAh बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार करीब 32 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि फोन की बैटरी 8 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है और इसे TUV Rheinland से 5-स्टार सर्टिफिकेशन भी मिला है। बैटरी को जल्दी चार्ज (realme Narzo Power 5G battery) करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग दिया गया है, वहीं यह फोन 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
बेहतरीन गेमिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित realme UI 7.0 पर चलता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.6GHz क्लॉक स्पीड तक काम कर सकता है। बेहतर गेमिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस (realme Narzo Power 5G performance)के लिए फोन में Hyper Vision+ AI Chip भी दी गई है।
फोन में 6.78-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 1280 × 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन है। यह 4D कर्व स्क्रीन है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें डिस्प्ले पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर (realme Narzo Power 5G features) भी दिया गया है।
कैमरा क्वालिटी भी गजब
फोटोग्राफी के लिए भी इस फोन को काफी (realme Narzo Power 5G camera) सही माना जा रहा है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके बैक में 50MP का Sony IMX882 OIS मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
