Samsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा अपडेट, मिलेंगे ये खास फीचर्स
HR Breaking News (Samsung Phone) सैमसंग कंपनी का दबदबा भारतीय टेक बाजार में बना हुआ है। मार्केट में सैमसंग कंपनी के मॉडल को खूब पसंद किया जाता है। अब हाल ही में सैमसंग के Samsung Galaxy Z Fold 8 मॉडल पर बड़ा अपडेट आया है। सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग से पहले कई खास फीचर्स (Samsung Galaxy Z Fold 8 Features) रिविल हो गए हैं। आइए खबर में जानते हैं कि कंपनी के इस फोल्डेबल फोन को कब लॉन्च किया जाएगा।
डिजाइन में हो सकते हैं कुछ अपग्रेड
सैमसंग के इस साल लॉन्च होने वाले Galaxy Z Fold 8 को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। उम्मीद है कि सैमसंग अपने इस फोल्डेबल फोन के डिजाइन Foldable phone design() में कुछ अपग्रेड कर सकता है और साथ ही, फोल्डेबल क्रीज को भी इंप्रूव किया जा सकता है। कंपनी की ओर से Galaxy Z Fold 8 में कई खास फीचर्स भी दिए जाने वाले हैं।
अपकमिंग फोल्डेबल फोन का डिस्प्ले
सैमसंग कंपनी की ओर से अमेरिका के लास वेगस में जो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (Consumer Electronics Show2026)चल रहा है, उसमें अपने इस नए फोल्डेबल फोन की नई क्रीज टेक्नोलॉजी शोकेस किया है। सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन (Samsung's upcoming foldable phone) में फोल्डेबल डिस्प्ले का यूज हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि Samsung Galaxy Z Fold 8 को IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर नंबर SM-F976U के साथ लिस्ट किया है और Galaxy Z Flip 8 को SM-F776U के साथ लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 कब होगा लॉन्च
IMEI डेटाबेस में Samsung Galaxy Z Fold 8 में Q8 कोडनेम का यूज किया गया है। इस अपकमिंग फोन कोसाल की दूसरी छमाही में लॉन्च (Samsung Galaxy Z Fold 8 Launching) किया जा सकता है। सैमसंग इस फोन को अगस्त में जो गैलेक्सी इवेंट होगा, उसमे लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन सीधे तौर पर एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन को टक्कर देगा। हालांकि, अभी तो सैमसंग कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्चिंग का कोई ऐलान नहीं किया है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 का बैटरी ऑप्शन
सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी (Samsung Galaxy Z Fold 8 Battery) मिल सकता है। साथ ही कंपनी की ओर से अपने Galaxy Z Fold 8 के टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरा को इंप्रूव किया जा सकता है। गैलेक्सी का ये मॉडल Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले थोड़ा स्लिम होगा। इससे पहले सैमसंग कंपनी ने पिछले लॉन्च हुए बुक स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन (Best Foldable Phone) को पतला फोल्डेबल डिवाइस बताया था। अब ये फोल्डेबल पहले से भी कहीं ज्यादा पतला होगा। इसके साथ ही फोल्डेबल फोन में इस वर्ष Galaxy S Ultra सीरीज के जैसे ही S-Pen का भी सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके साथ ही फोन की मुड़ने वाली क्रिज बिल्कुल बारीक होगी।
