NCR में 14,480 हेक्टेयर में डेवलप होगी नई औघोगिक टाउनशिप, नए उद्योगों को मिलेगी प्राथमिकता
HR Breaking News - (NCR Project) एनसीआर में विकास की गति को रफ्तार देने के लिए ओर तस्वीर बदलने के लिए एक नई औघोगिक टाउनशिप बसाई जाने की योजना है। इस नई सिटी को 14,480 हेक्टेयर में डेवलप किया जाने का प्लान है। इस नई औघोगिक सिटी (Delhi NCR Development Project) में नए उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। खबर में जानिए की ये नई टाउनशिप कहां बसाई जाएगी।
कहां बसेगी ये नई औघोगिक टाउनशिप
अब सरकार यमुना एक्सप्रेसवे के निकट ही 'न्यू आगरा' (New Agra) को बसाने वाली है, जिसे लगभग 14,480 हेक्टेयर में डेवलप किया जाने का प्लान है। इसमें 60 गांव को शामिल किया जाएगा और 10 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं यह दिल्ली-NCR के लिए बेस्ट टूरिज्म और इंडस्ट्रियल हब के तौर पर विकसित होगा। बता दें कि यह शहर जेवर में जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है उससे केवल 140-150 km दूर है, जो इसे दिल्ली-NCR से कनेक्ट करेगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा शहर
बता दें कि ये नया आगरा (new agra updates) पर्यटन और मनोरंजन का अड्डा बनेगा। यीडा द्वारा तैयार मास्टर प्लान 2041 के के अंतर्गत यह नया शहरी इलाका आगरा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। खासतौर पर पर्यटकों के लिए इस नए शहर में आधुनिक सुविधाओं का फायदा (Benefit from modern facilities) मिलेगा। जैसे कि बोटिंग, वॉकवे और रिवर फ्रंट आदि सुविधाएं दी जाएंगी।
वेलनेस टूरिज्म पर दिया जाएगा खास जोर
मास्टर प्लान के अनुसार इस नई टाउनशिप (NCR new township) के 823.7 हेक्टेयर में ग्रीन रिवर बफर जोन निर्मित होगा। इस जोन में कई प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों के साथ ही अलग-अलग पेड़-पौधे लगाए जाने वाले हैं। एनसीआर में बसने वाला ये पूरा शहर तीन चरणों में बांटा गया है और हरा-भरा तथा मनोरंजन का हब बनेगा। खास तौर से इस नए शहर में वेलनेस टूरिज्म (Wellness tourism in new city) पर जोर दिया जाने वाला है। इस नए शहर में योग, आयुर्वेदिक मसाज, उपचार और बायोफिलिक वेलनेस सेंटर जैसी कई सुविधाएं मिल सकेंगी।
हस्तशिल्प कारीगरी से जुड़ सकेंगे लोग
इसके साथ ही शहर में स्थानीय हेंडक्राफ्ट (local handicrafts) को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान पर्यटक मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की कारीगरी, कपड़ा रंगाई, बुनाई और पेंटिंग जैसी कलाओं से जुड़ेंगे। खेल गांव और गोल्फ कोर्स भी पर बनाए जाएंगे। मास्टर प्लान में 100 हेक्टेयर में गोल्फ कोर्स प्रस्तावित किया गया है और 100 हेक्टेयर में खेल गांव प्रस्तावित कया गया है। इसके साथ ही कुल 460 हेक्टेयर इलाका एंटरटेनमेंट और ग्रीन स्पेस के लिए रिजर्व रहेगा, जो कुल क्षेत्र का तरकीबन 3.08 प्रतिशत है।
थीम पार्क और वेलनेस सेंटर का होगा निर्माण
पर्यटन इलाके में 405 हेक्टेयर भूमि दो जोन में बसाई जाएगी। यहां पर लग्जरी और बजट होटल, रिसोर्ट, एग्जीबिशन एंड ट्रेड सेंटर, थीम पार्क और वेलनेस सेंटर का निर्माण होगा। बता दें कि शहर स्तरीय दो और जिला स्तरीय चार पार्क ग्रीन बेल्ट के अंतर्गत बसेगा। टीटीजेड में होने के चलते कोई प्रदूषणकारी औद्योगिक गतिविधि (polluting industrial activity) नहीं होगी। सिर्फ 20 से कम प्रदूषण स्कोर वाले उघोगों को ही बढ़ावा मिलेगा।
आम लोगों से ली जाएगी सहमति
एनसीआर (NCR New City) में बसने वाले इस नए शहर में कुल 15 लाख लोगों को काम करने की व्यवस्था होगी। यीडा के एसीईओ का कहना है कि बोर्ड बैठक में बदला हुआ मास्टर प्लान पेश किया गया है। स्कूल ऑफ प्लानिंग की मंजूरी मिलते ही आम लोगों से सहमति ली जा रही हैं, उसके बाद विकास का काम शुरू हो जाएगा।
शासन के इस प्रोजेक्ट (NCR New Township Projects) से आगरा को पर्यटन, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में नई दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
