home page

mahindra scorpio n और thar का दिखेगा नया रूप, इतनी बदल जाएगी गाड़ी

Mahindra New Cars : देश भर में महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कंपनी की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नए-नए मॉडल बाजार में पेश किया जा रहे हैं। अगर आप भी महिंद्र स्कॉर्पियो एंड और तर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अभी आपके इंतजार करना चाहिए क्योंकि कंपनी अभी दोनों गाड़ियों को एक नए अवतार में पेश करने वाली है।
 | 
mahindra scorpio n और thar का दिखेगा नया रूप, इतनी बदल जाएगी गाड़ी

HR Breaking News : (Mahindra Latest Car) पिछले कई सालों से भारतीय कार बाजार पर राज करने वाली महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों को इन दिनों मार्केट में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। महिंद्रा कंपनी की कई गाड़ियां ऐसी है जिन्हें खरीदना आजकल लोगों का सपना बन गया है। अगर आप भी Mahindra Thar या Scorpio N खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए, क्योंकि कंपनी की तरफ से जल्द ही इन दोनों सुपरहिट SUV को नए अवतार में पेश किया जाएगा।


मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि देशभर में इन दोनों गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड (Increasing demand for vehicles) को देख कंपनी अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है और इसी उद्देश्य से कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने का प्लान किया है।

 

 


स्कॉर्पियो-N में इतना होगा बदलाव


जानकारी के मुताबिक पता चला है कि, इन दोनों कारों में महिंद्रा कंपनी (New Scorpio N) की तरफ से सबसे पहले स्कॉर्पियो-N को अपडेट मिलेगा। यह गाड़ी जून 2022 में लॉन्च हुई थी और अब इसे कंपनी की तरफ से नया लुक दिया जाएगा। स्कॉर्पियो-N केनए मॉडल में आगे की तरफ नई ग्रिल, बदला हुआ बंपर और नीचे नया एयर इनटेक मिल सकता है। साथ ही नई हेडलाइट्स, 18-इंच के नए अलॉय व्हील्स और पीछे नए टेल लैंप्स भी दिए जा सकते हैं।
गाड़ी के अंदर की बात करें तो इसमें नया कलर थीम और 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिल सकती है। लेकिन इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं होगा।

 

 महिंद्रा थार में होगा इतना बदलाव


हर किसी को पहली झलक में पसंद आने वाली कार महिंद्रा थार (New Mahindra Thar) को भी कंपनी की तरफ से अपडेट किया जाएगा। पिछले साल कंपनी की तरफ से इसके इंटीरियर में कुछ छोटे बदलाव किए थे। हालांकि, इस बार बाहरी हिस्से में काफी बदलाव किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि नई थार का फेस (Mahindra Thar New Features) अब 'थार रॉक्स' जैसा दिखेगा। नई थार में में 6-स्लॉट वाली नई ग्रिल, C-शेप वाली LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और एलईडी हेडलाइट्स मिलेंगी। अब इसमें 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स का ऑप्शन भी मिल सकता है।

जानिए कब लॉन्च होगी थार


बाहरी डिजाइन के साथ-साथ थार के अंदर भी अब कुछ नए और काम के फीचर्स (Mahindra Car) जोड़े जा सकते हैं, जिनकी कमी पहले महसूस होती थी। माना जा रहा है कि नए मॉडल में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो-डिमिंग रियर व्यू मिरर, वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।


महिंद्रा कंपनी की तरफ से इस नई थार को जुलाई से सितंबर के बीच बाजार में लॉन्च (New Mahindra Thar Launch Date) कर सकती है। अच्छी बात यह है कि इतने बदलावों के बाद भी थार का वही मजबूत और दमदार अंदाज पहले जैसा ही बना रहेगा।