home page

Mahindra XUV 7XO आज होगी लॉन्च, लग्जरी अवतार में दिखी गाड़ी

Mahindra New Launch : भारतीय कार बाजार में महिंद्रा कंपनी का डंका बजता है। कंपनी के द्वारा थोड़े थोड़े समय में कई नई कारों को लॉन्च किया जाता है। आज कंपनी एक और नई और बेहतरीन कार को लॉन्च (Mahindra XUV 7XO Launch Date) करने जा रही है। इस कार का नाम महिंद्रा एक्सयूवी है। इस गाड़ी में आपको लग्जरी अवतार देखने को मिलेगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।

 | 
Mahindra XUV 7XO आज होगी लॉन्च, लग्जरी अवतार में दिखी गाड़ी

HR Breaking News (Mahindra SUV) आज महिंद्रा अपनी नई कार Mahindra XUV 7XO को लॉन्च कर रही है। इस कार को लग्जरी अवतार में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ साथ इस एक्सयूवी को प्रीमियम डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स (Mahindra XUV 7XO Features) और दमदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसकी वजह से ये इस सेगमेंट में एक अलग पहचान बनाने वाली है। खबर के माध्यम से जानिये महिंद्रा की इस शानदार कार के बारे में।

 

 

ऐसा होगा कार का नया लुक-

लीक हुई तस्वीरों के माध्यम से पता चल रहा है कि XUV 7XO मिडनाइट ब्लैक रंग में मस्कुलर और मॉडर्न (Mahindra XUV 7XO) में लॉन्च की जाने वाली है। इसके साथ इस कार के फ्रंट में आपको 8 वर्टिकल स्लैट्स वाली बड़ी ग्रिल देशने को मिलेगी। इसके साथ ही बीच में महिंद्रा का ट्विन पीक्स लोगो इसे दमदार लुक दे रहा है। इसमें नई LED हेडलाइट्स, एनिमेटेड इंडिकेटर्स (Mahindra XUV 7XO Price) और रीडिजाइन किए गए DRLs ऑफर किये जाने वाले हैं। इसके साथ ही नया बंपर, स्लीक फॉग लैंप्स और सिल्वर स्किड प्लेट इसके प्रीमियम अहसास को बढ़ाता हैं।

पैनोरमिक सनरूफ समेत मिलेंगे फीचर्स-

XUV 7XO का केबिन किसी आलीशान कमरे से कम नहीं होने वाला है। इस कार में आपको ब्राउन-बेज कलर थीम देखने को मिल जाएगी जोकि इस कार को क्लासिक लुक दे रही है। वहीं डैशबोर्ड (Mahindra XUV 7XO Specs) पर तीन 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन्स दी गई हैं। वहीं म्यूजिक लवर्स के लिए इस कार में आपको 16-स्पीकर वाला हर्मन कार्बन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। साथ ही साथ वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी इस कार (Mahindra XUV 7XO) में शामिल किये गए है।

सैफ्टी के मामले में भी आगे-

इस कार में महिंद्रा ने पावर के साथ किसी तरह का कोई भी समझौता नहीं किया है। इसमें वही भरोसेमंद 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने वाला है। जोकि मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन के साथ लॉन्च (Mahindra XUV 7XO Launch date) की जाने वाली है। इसमें सेगमेंट-फर्स्ट 540-डिग्री कैमरा और लेवल 2+ ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स दिये जा रहे हैं। इन फीचर्स की वजह से ये सड़क पर सबसे सुरक्षित SUVs में से एक बनाएंगे।