Mahindra का बड़ा ऑफर, 7-सीटर कार पर 4.25 लाख रुपये की दी जा रही छूट
HR Breaking News : (Mahindra Car Offer List) भारतीय कार बाजार में कई बड़ी-बड़ी कंपनियां है जो अपने ग्राहकों को समय-समय पर शानदार ऑफर (Mahindra Car Offer) प्रदान करती रहती हैं। महिंद्रा कंपनी भी इन्हीं बड़ी कंपनियों में से एक है। महिंद्रा कंपनी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए समय-समय पर अच्छे ऑफर तथा अपनी गाड़ियों में शानदार फीचर ऐड कर रही है। महिंद्रा कंपनी की तरफ से अब एक और बड़ा फैसला लिया गया है जो ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है।
आपको बता दे की महिंद्रा कंपनी की तरफ से मार्च 2026 में अपनी गाड़ियों पर दिए जाने वाले ऑफर की लिस्ट जारी कर दी गई है। मार्च 2026 में कंपनी की तरफ से अपनी सबसे कम बिकने वाली 7 सीटर गाड़ी मराजो MPV पर काफी तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Mahindra Marazzo की एक्स-शोरूम कीमत
इस महीने Mahindra Marazzo को खरीदने पर ग्राहकों को करीब 4.25 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है। खास बात यह है कि यह पूरा डिस्काउंट कैश बेनिफिट के रूप में दिया जा रहा है।
हालांकि, यह कार कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कारों में से एक है। यही वजह है कि जनवरी 2026 में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। कीमत की बात करें तो Mahindra Marazzo की एक्स-शोरूम कीमत 14.06 लाख रुपए से शुरू होकर 16.38 लाख रुपए तक जाती है।
पिछलें साल की सेल देखे तो...
बीते साल Mahindra Marazzo की बिक्री काफी कम रही। पूरे साल में इसकी कुल 408 यूनिट ही बिकीं, यानी हर महीने औसतन करीब 34 यूनिट की बिक्री हुई। महीने के हिसाब से देखें तो जनवरी में 0 यूनिट, फरवरी में 17, मार्च में 10, अप्रैल में 6, मई में 4, जून में 17, जुलाई में 176, अगस्त में 46, सितंबर में 3, अक्टूबर में 2, नवंबर में 47 और दिसंबर में 80 यूनिट बिकीं। वहीं, 2026 की शुरुआत भी धीमी रही, क्योंकि जनवरी 2026 में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी।
स्पेसिफिकेशंस का जिक्र करे तो...
Mahindra Marazzo का डिजाइन (Mahindra Marazzo Design) शार्क से प्रेरित है, जैसे Mahindra XUV500 का डिजाइन चीते से प्रेरित था। कार का ए-पिलर थोड़ा लंबा रखा गया है। इसके साथ ही इसमें शार्क की पूंछ से प्रेरित LED टेललाइट्स और शार्क-फिन एंटिना दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, प्रोजेक्टर लेंस हेडलैंप्स और LED DRLs मिलते हैं। अंदर की तरफ डैशबोर्ड में डुअल-टोन ग्लॉस ब्लैक और डार्क येलो कलर का फिनिश दिया गया है। वहीं, सीट्स में डार्क येलो लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ प्रीमियम टच मिलता है।
Mahindra Marazzo में फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ मल्टी-फंक्शन इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले (MID) मिलता है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 1.2GB से 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और Android Auto को सपोर्ट करता है।
इस MPV में 7-सीटर और 8-सीटर दोनों सीटिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें रूफ-माउंटेड एयर वेंट्स दिए गए हैं, जिससे दूसरी और तीसरी रो तक अच्छी कूलिंग मिलती है।
फीचर्स कुछ ऐसे है-
Mahindra Marazzo के फीचर्स (Mahindra Marazzo Features) की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और महिंद्रा का टेलेमैटिक्स सिस्टम मिलता है। इसके अलावा कार में क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल USB और AUX कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें ABS, EBD, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर के साथ फ्रंट में डुअल एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जो सभी वेरिएंट में दिए गए हैं।
इस MPV में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 121 हॉर्सपावर की पावर और 300Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
नोट : महिंद्रा की कार से जुड़ी इस जानकारी (information related to Mahindra's car) को हमनें अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से तैयार किया गया है। अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपको उस से पहले अपने इलाके के डीलर से बात करनी होगी और आपको कार के ऑफर्स से जुड़ी जानकारी भी वहीं से मिलेगी।
