home page

SBI Loan : एसबीआई ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, 4597 करोड़ रुपये का स्पेशल सोशल लोन शुरू, इनको मिलेगा लाभ

SBI News : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से महिलाओं को बड़ी सौगात प्रदान की गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से अब 4597 करोड़ रुपए का स्पेशल सोशल लोन शुरू किया गया है जिसका लाभ अब महिलाओं को मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं किन-किन महिलाओं को मिलेगा एसबीआई के इस स्पेशल सोशल लोन का लाभ।
 | 
SBI Loan : एसबीआई ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, 4597 करोड़ रुपये का स्पेशल सोशल लोन शुरू, इनको मिलेगा लाभ

HR Breaking News : (State Bank of India) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से समय-समय पर अपने ग्राहकों को अच्छे सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नए-नए कदम उठाए जाते हैं। अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की तरफ से बीते दिनों एक स्पेशल सोशल लोन की शुरुआत (Introduction of special social loan) की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मजबूती प्रदान करना है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से उठाए गए इस कदम से महिलाओं को बड़ी सौगात प्रदान हुई है।


एसबीआई (SBI Loan News) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस लोन में ग्रीनशू का ऑप्शन भी शामिल है और बैंक की तरफ से उठाया गया यह कदम फाइनेंसिंग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस पहल का मकसद समाज पर सकारात्मक प्रभाव को तेज करना है।

 


ऐतिहासिक सोशल लोन की घोषणा 


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Latest News) ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं के बीच मौजूद असमानताओं को कम करने वाली पहलों को समर्थन देना है।
बैंक के अनुसार, यह पहल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) 5 यानी लैंगिक समानता हासिल करना और सभी महिलाओं व लड़कियों को मजबूत बनानें में मदद करेगी।


SBI के चेयरमैन सीएस सेटी (SBI Chairman CS Setty) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस ऐतिहासिक सोशल लोन की घोषणा करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को मजबूत बनाने और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए बैंक की जिम्मेदारियों को दर्शाती है।


SBI के चेयरमैन की तरफ से यह भी कहा गया है कि असली प्रगति सिर्फ आर्थिक विकास से नहीं होती, बल्कि समाज में अच्छे बदलाव लाने, महिलाओं को मजबूत बनाने और सबके लिए समान अवसर वाला समाज बनाने से होती है।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का इस तरह का यह पहला बड़ा सोशल लोन है और इसे महिलाओं से जुड़ा दुनिया का सबसे बड़ा लोन माना जा रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि सस्टेनेबल फाइनेंस (sustainable finance) के क्षेत्र में भारत की अहम भूमिका बढ़ती जा रही है।


बैंक के मुताबिक, इस लोन के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में लैंगिक समानता और समावेशी आर्थिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों और परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इस ट्रांजैक्शन में MUFG ने मुख्य लीड अरेंजर, अंडरराइटर, बुक रनर और सोशल लोन कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई है।

 

 

 

एसबीआई के शेयरों में गिरावट


शुक्रवार को NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1,139.80 रुपए  (SBI shares fall) पर क्लोज हुआ था, जो 2.5 परसेंट की गिरावट को दिखाता है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक (largest government bank) SBI देश के सबसे बड़े होम लोन (home loan) देने वाले बैंकों में से भी एक है और अब तक तकरीबन 30 लाख भारतीय परिवारों के घर खरीदने के सपने को स्टेट बैंक आफ इंडिया (State Bank of India) ने साकार किया है।


 साथ ही, बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। 31 दिसंबर 2025 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास 57 लाख करोड़ रुपये से अधिक जमा (डिपॉजिट) था। वहीं, बैंक का CASA अनुपात 39.13% रहा और कुल दिए गए लोन 46.8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा थे।