स्कॉर्पियो से भी धांसू लुक के साथ आएगी महिंद्रा की ये SUV, कंपनी ने किए हैं ये बड़े बदलाव

HR Breaking News : (Mahindra's SUV) महिंद्रा कंपनी के ग्राहकों को खुश करने के लिए हर एक खास सुविधा प्रदान करती रहती है। बस इसी कारण से लोग महिन्द्रा की गाड़ी खरीदने के लिए लाइनों में लगे रहते है। आपको बता दे की जल्द ही महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV बोलेरो का बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। महिंद्रा बोलेरो (mahindra bolero) कई सालों से इंडिया में धमाल मचा रही है। अब इसे बिल्कुल नए डिजाइन (mahindra bolero design) के साथ उतारा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिंद्रा (Mahindra's Best SUV) लंबे समय से बोलेरो के नए जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है, लेकिन हाल ही में नई बोलेरो के टेस्ट मॉडल को देखा गया है। उम्मीद है कि नई बोलरो को अगले साल तक बाजार में उतारा जा सकता है।
मोटोवैगन नाम के अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें नई बोलेरो को पूरी तरह से कैमोफ्लाज में लपेटकर टेस्ट किया जा रहा है। वायारल हो रहे इस विडियों में जो महिंद्रा बोलेरो दिख रही है, वह मौजूदा डिजाइन से पूरी तरह अलग है।
मौजूदा बोलेरो को लगभग 25 साल से इंडियन मार्केट (Indian car market) में बेचा जा रहा है। महिंद्रा ने फ्लैट रूफलाइन और टेल पिलर्ट के साथ बॉक्स प्रोफाइल को बरकरार रखा है। कुल मिलाकर डिजाइन मौजूदा बोलेरो से पूरी तरह अलग है। नई बोलेरो के किनारे ज्यादा गोल हैं, जो महिंद्रा ने नई-जनरेशन स्कॉर्पियो एन (New-gen Scorpio N) की तरह दिखते हैं।
महिंद्रा की इस SUV में होंगे यें बदलाव
कैमोफ्लाज से ढकी हुई बोलेरो (New Bolero Features) के ज्यादा डिजाइन की खूबियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन आने वाली SUV के बारे में कुछ बड़े बदलावों का अंदाजा लगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए नई पीढ़ी की बोलेरो (new generation bolero) का फ्रंट एंड बिल्कुल अलग लुक देता है, जिसमें बीच में महिंद्रा के ट्विन पीक्स लोगो के साथ स्लेटेड ग्रिल और नए गोलाकार प्रोजेक्टर हेडलाइट्स हैं।
अपडेट होंगी ये चीजें
नई पीढ़ी की बोलेरो की तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि इसमें नए और बड़े अलॉय व्हील्स और फिर से डिजाइन किए गए ORVMs हैं। आगे और पीछे के बंपर के साथ-साथ सबसे दिलचस्प चीजों में से एक फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल हैं, जो SUV को और भी मॉडर्न लुक देते हैं।
पीछे की तरफ इसमें वर्टिकल LED टेललैंप्स और फ्ले साइड-हिंगेड टेलगेट है। मौजूदा मॉडल की तरह महिंद्रा ने बोलेरो के प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस को बरकरार रखने के लिए स्पेयर व्हील को टेल गेट पर ही रखने जगह दी है।
नया प्लेटफॉर्म ला रही Mahindra
महिंद्रा का नया NFA प्लैटफॉर्म इस साल 15 अगस्त (New Generation Bolero Rate) को लॉन्च होने वाला है, जो एक नए कॉन्सेप्ट व्हीकल की नींव के रूप में काम करेगा।
अंदाजा है कि इस इवेंट में कॉन्सेप्ट के रूप में अगली पीढ़ी की बोलेरो (New Generation Bolero) को पेश किया जा सकता है। बोलेरो महिंद्रा के लाइनअप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है।
खास तौर पर टियर 3 शहरों और ग्रामीण इलाकों में SUV को काफी पसंद किया जाता है। अब नए अपडेट के साथ इसे शहरी इलाकों में भी लोकप्रियता मिल सकती है।