home page

New auto rules : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बढ़ाई सख्ती, ग्रीन टैक्स डबल

auto rules : वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब सरकार ने वाहनों को लेकर को लेकर एक नया नियम बना दिया है। सरकार के द्वारा ग्रीन टैक्स (Green Tax New Rule) को डबल कर दिया गया है। इसकी वजह से वाहन चाहकों की परेशानी बढ़ गई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

 | 
New auto rules : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बढ़ाई सख्ती, ग्रीन टैक्स डबल

HR Breaking News-(Green Tax Rule) लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अब सरकार ने ग्रीन टैक्स को डबल कर दिया है। सरकार (Government Latest Update) के इस फैसले की वजह से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है। साथ ही साथ सरकार ने इस नियम को लेकर सख्ति भी करनी शुरू कर दी है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं सरकार द्वारा बनाये गए इन नियमों के बारे में पूरी जानकारी।

 


इस सरकार ने लिया फैसला-

 

देश के कई बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण के बीच महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने वाहन मालिकों के लिए एक बड़े कदम को उठाया है। बता दें कि राज्य सरकार ने 2026-27 के बजट में पुरानी और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स को दोगुना करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इस फैसले का सीधा प्रभाव लाखों वाहन मालिकों पर पड़ता दिखेगा। खासतौर पर उन लोगों पर जो कई साल पुरानी गाड़ियों (Maharashtra Government Latest Update) को चला रहे हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रदूषण को कम करना है। साथ ही साथ लोगों को नई तकनीक वाली गाड़ियां अपनाने के लिए प्रेरित करना भी सरकार का मुख्य उद्देशय है।

इन गाड़ियों पर बढ़ जाएगा टैक्स का बोझ-

महाराष्ट्र सरकार ने बजट में प्रस्ताव रखा है कि BS-4 या उससे पुराने (old vehicles) एमिशन नॉर्म वाले प्राइवेट वाहनों पर ग्रीन टैक्स को दोगुना कर दिया जाएगा। सरकार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ऐसी गाड़ियां ज्यादा धुआं छोड़ती हैं, जिसकी वजह से शहरों में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यही कारण है कि अब इन गाड़ियों के यूज को धीरे-धीरे कम करने की योजना (green tax on old vehicle) बनाई जा रही है। अगर ये प्रस्ताव लागू कर दिया जाता है तो फिर जिन लोगों के पास पुरानी कार या बाइक है, उन्हें अब पहले की तुलना में ज्यादा टैक्स का भुगतान करना होगा। इसकी वजह से उनकी गाड़ी चलाने की कुल लागत में भी बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।


गाड़ी मालिकों के लिए भी बड़ी राहत-

सरकार ने सिर्फ सख्ती को ही नहीं दिखाया है, बल्कि उन्होंने वाहन मालिकों को राहत देने का भी एक बड़ी कोशिश की है। बजट में ये भी प्रस्ताव रखा गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करता है और उसके बदले नई गाड़ी की खरीदी करता है तो इस स्थिति में उसे मोटर व्हीकल टैक्स (green tax New Rule) में खास छूट दी जाएगी। सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति BS-4 या उससे ऊपर की गाड़ी को स्क्रैप करता है तो नई गाड़ी खरीदते समय उनको लगभग 16 प्रतिशत तक टैक्स में छूट मिल जाएगी। साथ ही साथ BS-3 या उससे पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर करीब 30 प्रतिशत तक टैक्स राहत मिलने की संभावना लगाई जा रही है।


प्रदूषण कम करने की नई पहल-

इस फैसले को लेकर सरकार का मानना है कि शहरों में हवा की क्वालिटी में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, इसकी वजह से बड़े शहरों में सांस लेना तक दुष्वार हो रहा है। लगातार गिर रहे एक्यूआई (AQI Latest Update) में पुरानी गाड़ियों का एक बड़ा योगदान है। नई तकनीक वाली गाड़ियां कम धुआं छोड़ती हैं और ईंधन की खपत भी कम करती हैं। ऐसे में सरकार चाह रही है कि लोग धीरे-धीरे पुरानी गाड़ियों को हटाकर नई और पर्यावरण के अनुकूल गाड़ियों को अपनाने वाली है।


ऑटो सेक्टर को भी होगा लाभ-

इस फैसले का एक प्रभाव ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब लोग पुरानी गाड़ियां स्क्रैप करके नई गाड़ियों की खरीदी करते हैं तो ऑटो इंडस्ट्री (auto industry) में बिक्री बढ़ सकती है। इसकी वजह से उद्योग को भी नई गति मिलने की संभावना लगाई जा रही है।