home page

Success Story : मजदूर मां की बेटी बनी लोगों के लिए प्रेरणा, यूपीएससी एग्जाम किया क्रैक, रच दिया इतिहास

Success Story : यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा माना जाता है। जब भी यूपीएससी का रिल्ट आता है तो टोपर्स अक्सर सुर्खियों में छा जाते हैं। हाल ही में भी एक ऐसी ही सक्सेस स्टोरी (UPSC Success Story) सामने आई है। बता दें कि एक मजदूर मां की बेटी ने यूपीएससी एग्जाम को क्रेक कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं इनकी कहानी के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Success Story : मजदूर मां की बेटी बनी लोगों के लिए प्रेरणा, यूपीएससी एग्जाम किया क्रैक, रच दिया इतिहास

HR Breaking News (UPSC Motivation) भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होना हर किसी का सपना होता है। आईएएस बनने के लिए छात्र सालों साल मेहनत करते हैं। यूपीएससी परीक्षा को क्रैक करना इतना आसान नहीं है। यह भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा (UPSC Motivation Tips) को वही उम्मीदवार पास कर पाते हैं जो अपनी जिद्द पर अढ़ने के बाद सफल होकर ही दम लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही इस महिला ऑफिसर की सफलता की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बहुत कठिनाइयां देखकर भी हार नहीं मानी और आखिर में यूपीएससी का एग्जाम क्लियर कर ही लिया।

 

 

आ गया है यूपीएससी 2025 का रिजल्ट 

यूपीएससी 2025 का रिजल्ट अब आ गया है। इस बार यूपीएससी टॉपर की बाजी राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने मारी है। इसके साथ ही राजस्थान की एक बेटी ने भी मजदूर मां और किसान पिता (UPSC 2025 Result) के सपनों को साकार कर दिया है। अनीता देवड़ा (IAS Anita Deora) ने यूपीएससी क्रैक करके इतिहास रच दिया है।


अनीता देवड़ा ने हासिल की इतनी रैंक 

यूपीएससी 2025 में अनीता ने 644 वीं रैंक हासिल कर ली है। अनीता आईएएस अधिकारी (Anita IAS Officer) बनकर देश का सेवा करेंगी। बेटी के आईएएस बनने पर अनीता के गांव में जश्न का माहौल छाया हुआ है।


मां ने निभाया पूरा साथ 

मीडिया के साथ अनीता ने अपने संघर्ष की कहानी को भी शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि वो साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता किसान हैं और माता मजदूरी का काम करती हैं। अक्सर हमारे गांव में बेटियों (Motivation Tips for IAS) को नहीं पढ़ाया जाता है। पर, उनकी मां ने उस सोच को तोड़ने का काम किया है। इसके अलावा उनकी माता ने उन्हें काफी पढ़ाया भी है। मां अक्सर लोगों से कहती थी कि बेटी जहां तक पढ़ेगी उसको वहां तक पढ़ाना है। आज उसी बदौलत अनीता इस मुकाम पर आ गई है।


12 वीं में भी किया था अनीता ने टॉप 

अनीता हमेशा से ही पढ़ने के मामले में अव्वल रही है। अनीता (IAS Anita Success Story) ने भोपालगढ़ के सैनी स्कूल में 12वीं तक पढ़ाई की है। साथ ही साथ उन्होंने बारहवीं में ब्लॉक स्तर पर टॉप किया था। इसके बाद ही अनीता ने ये विचार किया था कि वो यूपीएससी की तैयारी करेंगी।