home page

New smart phone: नए स्मार्टफोन की सेल शुरू, 8000 से भी कम है कीमत, नेटवर्क के बिना भी होगी कॉल

New smart phone : आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ शौक ही नहीं बल्कि जरूरत का एक हिस्सा बन गया है। अगर आप भी 8000 से कम कीमत में किसी बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्मार्ट फोन को लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। दरअसल, अब हाल ही में नए स्मार्टफोन (New smart phone)  की सेल की शुरुआत हो गई है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में -
 | 
New smart phone: नए स्मार्टफोन की सेल शुरू, 8000 से भी कम है कीमत, नेटवर्क के बिना भी होगी कॉल

HR Breaking News (New smart phone) भारतीय टेक बाजार ग्राहकों की सुविधा और बजट का ध्यान रखते हुए नए-नए मॉडल लॉन्च किए जा रहे हैं। अब हाल ही में नए स्मार्टफोन (New smart phone) की सेल शुरू हो गई है और इस सेल में ये नया मॉडल आपको 8 हजार रुपये से कम में मिल जाएगा। इस फोन में आप नेटवर्क के बिना कॉल का लाभ ले सकेंगे। खबर में जानिए इस नए स्मार्ट फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में-

 

जानिए क्या है Tecno Pop X की कीमत


हाल ही में भारतीय टेक बाजार में नया Tecno Pop X स्मार्टफोन (Tecno Pop X Smartphone) पेश किया गया है। यह कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। कीमत की बात करें तो टेक्नो पॉप एक्स के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत (Tecno Pop X Price)  8,499 रुपये तय की गई है। बता दें कि यह स्मार्टफोन आपको चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट कलर में मिल जाएगा। अब ये स्मार्टफोन अमेजन और दूसरे रिटेल चैनलों के माध्यम से बेचा जा रहा है। लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन की कीमत ओर अगर आप इस फोन की खरीदी एचडीएफसी बैंक कार्ड (hdfc bank card) से करते हैं तो ये फोन आपको 7,749 रुपये पर मिल जाएगा। 

 

जानिए क्या है Tecno Pop X की खासियत 


अगर फीचर्स की बात करें तो Tecno Pop X में नो-नेटवर्क कम्युनिकेशन (No-network communication)  मिलता है और यूजर अपने आस-पास के दूसरे यूजर से बिना सेलुलर नेटवर्क के ही कॉल पर बातचीत कर सकेंगे और आपस में कनेक्टेड रह सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होती है, इस फोन की पिक्सेल डेंसिटी 260 पीपीआई है। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होने से इस नए स्मार्टफोन (Tecno Pop X Features) में स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

 

दमदार फीचर्स से लैस है ये स्मार्टफोन 


कंपनी ने दावा किया है कि ये नया स्मार्टफोन अचानक गिरने पर नहीं टूटता है। इसका 25,000 से ज्यादा बार ड्रॉप टेस्ट किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि ये नया स्मार्टफोन चार साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। टेक्नो पॉप एक्स फोन डुअल सिम सपोर्ट (Tecno Pop X phone News) के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेसड है, जिसमें कंपनी का HiOS 15 यूजर इंटरफेस है। यह नया स्मार्टफोन 12nm ऑक्टा कोर यूनिसोक T7250 चिप पर वर्क करता है, जो 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC स्टोरेज के साथ आता है।

 

टेक्नो पॉप एक्स का कैमरा ऑप्शन 


अगर बात करें कैमरा सैटअप  (Tecno Pop X camera options) की तो फोटोग्राफी के लिए टेक्नो पॉप एक्स के रियर पैनल पर दो सेंसर दिए गए हैं, लेकिन इसमें f/1.85 अपर्चर वाला एक 13-मेगापिक्सेल का कैमरा भी मिलता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा (Tecno Pop X camera  Setup) मौजूद है। पॉप एक्स के फोन को IP64 रेटिंग मिली है। इसके  साथ ही टेक्नो पॉप एक्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है, और स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी का फायदा मिलता है, जिसे 15W पर चार्ज कर सकते हैं। फोन के बॉक्स में 10W एडॉप्टर आता है।

IR ट्रांसमीटर का मिलेगा फायदा


इसके साथ ही टेक्नो ने फोन में एक IR ट्रांसमीटर  (Techno IR Transmitter) भी दिया है, जिससे फोन रिमोट कंट्रोल की तरह इस्तेमाल हो सकेगा और इसका यूज घर के अप्लायंसेज को कंट्रोल में लाने के लिए किया जा सकता है। साथ ही फोन में ELLA AI फीचर का सपोर्ट मिलता है। फोन में AI नॉइज रिडक्शन, AI फ्लैश शार्प, AI स्कैन टू डॉक्यूमेंट और AI सॉन्ग आईडेंटिफिकेशन फीचर्स का फायदा मिलता है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन को 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और USB Type-C कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। इस नए स्मार्टफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी मौजूद है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन में डाइमेंशन 167.79x77.97x8.18 एमएम है।