home page

Renault Duster मात्र 2 लाख में ले आएं घर, जानें कितनी बनेगी ईएमआई

New Renault Duster EMI Options : भारतीय सड़कों पर एक बार फिर से राज करने के लिए रेनॉल्ट कंपनी की डस्टर गाड़ी ने दस्तक दे दी है। रेनॉल्ट डस्टर का नया लुक हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। अगर आप भी रेनॉल्ट की नई डस्टर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मात्र 2 लाख रूपये में आप इस घर ला सकते हैं। आइए जानते है 2 लाख की डाउन पेमेंट पर इस कार को खरीदा जाएं तो कितनी EMI बनेगी।
 | 
Renault Duster मात्र 2 लाख में ले आएं घर, जानें कितनी बनेगी ईएमआई

HR Breaking News : (New Renault Duster 2026) भारतीय बाजार में गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड के बीच रेनॉल्ट कंपनी ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। कुछ समय पहले बंद हुई गाड़ी डस्टर ने अब एक बार फिर से मार्केट में अपने कदम रख दिए हैं और अबकी बार रेनॉल्ट डस्टर का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Tata Sierra, Maruti Victoris, Kia Seltos और Toyota Hyrider जैसी कारों से है। 


रेनॉल्ट कंपनी की नई डस्टर की डिलीवरी (New Renault Duster 2026 Delivery) जल्दी शुरू होने वाली है और इसकी कीमत की बात की जाए तो नई डस्टर की एक्स शोरूम कीमत सिर्फ 10. 49 लाख रुपए है। अगर आप भी इस कार को फाइनेंस पर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं इसकी EMI कैलकुलेशन के बारे में विस्तार से।


चलिए आज आपको बताते हे कि अगर आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट भरके 5 साल तक के लिए कार लोन कराते हैं तो इस पर आपको कितने हजार रुपये की EMI देनी होगी।

 


New Renault Duster की कीमतें 


जानकारी के लिए आपको बता दें कि Renault Duster 2026 चार ट्रिम (ऑथेंटिक, इवॉल्यूशन, टेक्नो और आइकॉनिक) में कई वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 18.49 लाख रुपये (New Renault Duster prices) तक जाती है। 


रेनॉल्ट Duster के खास फीचर्स


रेनॉल्ट कंपनी की इस मिडसाइज SUV में 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। 1.0-लीटर इंजन 100 पीएस की पावर और 160 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है, जबकि 1.3-लीटर इंजन 163 पीएस की पावर और 280 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। रेनॉल्ट की नई डस्टर को आप ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में खरीद (Features of Renault Duster) सकते हैं। 


इसके अलावा, इस शानदार लुक वाली SUV में LED हेडलैंप, कनेक्टेड टेललैंप और LED DRL जैसे स्टाइलिश एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें 212 MM का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।


रेनॉल्ट कंपनी की नई डस्टर में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,  डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम के बिन दिया गया है। 518 लीटर बूट स्पेस के साथ इस कार में वायरलेस फोन चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ (Renault Duster 2026 Features) भी मिल रहा है। सेफ्टी के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।

 


Renault Duster Authentic 1.0 Turbo Petrol Manual वेरिएंट लोन और EMI डिटेल्स


X showroom price : 10.49 लाख रुपये
ऑन-रोड कीमत: 12.09 लाख रुपये
Down payment : दो लाख रुपये
कार लोन: 10.09 लाख रुपये
लोन की अवधि: 5 साल
ब्याज दर: 10 फीसदी
मासिक किस्त: 21,438 रुपये
कुल ब्याज: 2.77 लाख रुपये

 

Renault Duster Evolution 1.0 Turbo Petrol Manual वेरिएंट लोन और EMI डिटेल्स


X showroom price : 11.69 लाख रुपये
On-road price : 13.46 लाख रुपये
Down payment : दो लाख रुपये
Car Loan : 11.46 लाख रुपये
लोन की अवधि: 5 साल
ब्याज दर: 10 फीसदी
मासिक किस्त: 24,349 रुपये
कुल ब्याज: 3,14,947 रुपये

 

Renault Duster Evolution 1.3 Turbo Petrol Manual वेरिएंट लोन और EMI डिटेल्स


X showroom price : 12.99 लाख रुपये
On-road price : 15.02 लाख रुपये
Down payment : दो लाख रुपये
Car Loan : 13.02 लाख रुपये
लोन की अवधि: 5 साल
ब्याज दर: 10 फीसदी
मासिक किस्त: 27,664 रुपये
कुल ब्याज: 3,57,819 रुपये

Renault Duster Techno 1.0 Turbo Petrol Manual वेरिएंट लोन और EMI डिटेल्स


X showroom price : 13.49 लाख रुपये
On-road price : 15.52 लाख रुपये
डाउन पेमेंट: दो लाख रुपये
Car Loan : 13.52 लाख रुपये
लोन की अवधि: 5 साल
ब्याज दर: 10 फीसदी
मासिक किस्त: 28,726 रुपये
कुल ब्याज: 3,71,560 रुपये

Renault Duster Evolution 1.3 Turbo Petrol DCT वेरिएंट लोन और EMI डिटेल्स


X showroom price : 14.49 लाख रुपये
On-road price : 16.74 लाख रुपये
Down payment : दो लाख रुपये 
Car loan: 14.74 लाख रुपये
लोन की अवधि: 5 साल
ब्याज दर: 10 फीसदी
मासिक किस्त: 31,318 रुपये
कुल ब्याज: 4,05,089 रुपये