home page

Upcoming Smartphones : जल्द लॉन्च किए जाएंगे 4 दमदार स्मार्ट फोन, जानें क्या मिलेंगे अपग्रेड फीचर्स

Smartphones : अगर आप भी एक नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब कंपनी जल्द ही 4 दमदार स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में आपको एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स दिये जाएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
Upcoming Smartphones : जल्द लॉन्च किए जाएंगे 4 दमदार स्मार्ट फोन, जानें क्या मिलेंगे अपग्रेड फीचर्स

HR Breaking News (New Smartphones) स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। बता दें कि अब जल्द ही चार नए दमदार स्मार्टफोन लॉन्च (New Smartphone launch date) किए जाने वाले हैं। टेक कंपनियां इस बार अपने लेटेस्ट मॉडल्स में पहले से बेहतर प्रोसेसर, अपग्रेडेड कैमरा सेटअप, दमदार बैटरी और एडवांस एआई फीचर्स देने की तैयारी में हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि इन अपकमिंग डिवाइस में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल रहे हैं।

 

 

Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन 

Ai+ Pulse 2 की लॉन्च डेट 24 फरवरी, 2026 तय की गई है। ये फोन (Ai+ Pulse 2) खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जोकि कम कीमत में ज्यादा फीचर्स को ऑफर कर रहा है। इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (Ai+ Pulse 2 Price) के साथ 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर रही है। इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 6,999 रुपये रहने की उम्मीद है।


Samsung Galaxy S26 Series की ये है कीमत 

Samsung Galaxy S26 Series को 25 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में S26, S26+ और S26 Ultra शामिल किया गया है। ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर (Galaxy S26 Series Price) मिलने की संभावना लगाई जा रही है। जबकि कुछ रीजन में Exynos 2600 वेरिएंट को भी लॉन्च किया जा सकता है।
इस फोन के Ultra मॉडल में आपको 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। इसमें आपको “Privacy Display” फीचर दिया जा सकता है। जोकि साइड से स्क्रीन देखने की कोशिश करने वालों से प्राइवेसी सुरक्षित रखेगा। कैमरा सेगमेंट (Galaxy S26 Series Camera setup) में 200MP का मेन सेंसर और बेहतर AI आधारित ‘नाइटोग्राफी’ फीचर मिलने वाले हैं। ये सीरीज Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगी। इस फोन की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये के आसपास होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Xiaomi 17 Series में Leica के भी मिलेंगे फीचर्स-

शाओमी इस बार Leica के साथ अपनी साझेदारी और बैटरी लाइफ को एक अलग लेवल पर ले जा रहा है। इस फोन को फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल जाएगा। सबसे खास बात 7,000mAh (Xiaomi 17 Series Price) तक की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो इसे लंबी बैटरी लाइफ वाला फ्लैगशिप बना सकती है। इसके Ultra मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। यह फोन HyperOS 3.0 पर चलेगा। Xiaomi 17 Series की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये हो सकती है।

iQOO 15R में मिलेंगे ये फीचर्स-

iQOO हमेशा से सुपर फास्च गेमिंग एक्सपीरियंस को ऑफर करने के लिए जानी जाती है। ये फोन 24 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। 15R में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर (iQOO 15R Processor) के साथ खास Q2 गेमिंग चिप दी जाएगी, जोकि स्मूद और हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग का अहसास कराने वाली है। फोन में आपको 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा रहा है। जोकि 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट (iQOO 15R Price) करेगा। बैटरी के बारे में बात करें तो इसमें आपको 7,600mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट मिल सकता है। इसकी संभावित कीमत लगभग 45,999 रुपये तय की जा सकती है।