Haryana के इस जिले में 1000 एकड़ में डेवलप किए जाएंगे 7 नए सेक्टर
HR Breaking News - (Haryana Sector)। हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए 7 नए सेक्टर के निर्माण की मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही हरियाणा के 7 नए सेक्टर को इस जिले में 1000 एकड़ में बनाया जाएगा। हरियाणा में नए सेक्टर (New sectors in Haryana) के निर्माण से आर्थिक गतिविधियों में बढ़ौतरी होग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं कि ये 7 नए सेक्टर कहां डेवलप किए जाएंगे।
कहां डेवलप होंगे ये 7 नए सेक्टर
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज (Haryana Transport Minister Anil Vij) ने अंबाला छावनी निवासियों के लिए बड़ी गुड न्यूज दी है। उनका कहना है कि छावनी में एचएसवीपी के 7 नए सेक्टर विकसित करने के प्रोसेस की शुरुआत की गई है। शासन के इस कदम से अंबाला एक महानगर बनकर उभरेगा। इन सेक्टर को 1000 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा और ये सेक्टर अंबाला कैंट के शहरी विस्तार की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में ढांचागत विकास को अब नई दिशा दे रही है।
मंत्री विज ने कीह ये बात
मंत्री विज का कहना है कि इन नए सेक्टरों का विस्तारिकरण (Expansion into new sectors) रिंग रोड तक किया जाने वाला है और प्रस्तावित सेक्टरों में सेक्टर-27, 28, 36, 40, 40-ए, 41-ए और 42 का नाम शामिल हैं। इन सेक्टरों में रिहायशी प्लॉट, ओपन स्पेस, कॉमर्शियल जोन, ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन सुविधाएं और इंडस्ट्रियल एरिया को बसाना जाएगा। इस प्रोजेक्ट से शहर का दायरा तो बढ़ेगी ही ओर साथ ही बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार होगा।
किन गांवो की जमीन पर डेवलप होंगे सेक्टर
बता दें कि 1000 एकड़ इलाके में ये सेक्टर जिन गांवो में विकसित किए जाएंगे। उनमे घसीटपुर, बुहावा, शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, करधान, सरसेहड़ी, चंदपुरा, मच्छौंडा, उगाड़ा, दुखेड़ी, सलारहेड़ी, रांवला, मंगलई और सम्भालखां गांवों का नाम शामिल है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए ई-भूमि पोर्टल को 30 अप्रैल 2026 तक एप्लिकेशन के लिए ओपन किया है। भू-स्वामी (Developed sector on land) स्वेच्छा से अपनी जमीन को सेल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जमीन देने के लिए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।
प्रमुख शहरी केंद्रों में शामिल होगा अंबाला छावनी
रिंग रोड निर्माण (ring road construction) पर गौर करते हुए मंत्री अनिल विज ने बीते साल नए सेक्टर विकसित करने का प्रस्ताव सरकार के सामने प्रस्तुत किया था। अधिकारियों के साथ बैठकों और सर्वेक्षण के बाद अब इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। विज का कहना है कि अंबाला छावनी का तेजी से विस्तारीकरण हो रहा है और रिंग रोड के किनारे सुनियोजित सेक्टर बसाने से शहर एक महानगर बनकर उभरेगा।
सात नए सेक्टरों का विकास (Development of seven new sectors) अंबाला कैंट को महानगर बनाने की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है। आगामी सालों में अंबाला छावनी प्रदेश के प्रमुख शहरी केंद्रों में जुड़ने के आसार है।
जमीन जुटाने के प्रोसेस को बनाया पारदर्शी
ऊर्जा मंत्री अनिल विज (Energy Minister Anil Vij) का कहना है कि सरकार ने नए सेक्टरों के लिए जमीन जुटाने के प्रोसेस को आसान बनाया है और ई-भूमि पोर्टल के जरिए जमीन ली जा रही है। वो किसान या भू-स्वामी जो अपनी मर्जी से जमीन सरकार को बेचना चाहते हैं, वो समय रहते ई-भूमि पोर्टल (e-bhoomi portal) के जरिए एप्लिकेशन डाल सकते हैं। इसके लिए भू-स्वामी को जमीन का उचित मुआवजा दिया जाएगा।
