Gold Rates : रॉकेट की रफ्तार से दौड़ा सोना, क्या 2 लाख तक पहुंचेंगी कीमतें
HR Breaking News (Gold Rates)। देशभर में सोने-चांदी के भाव में खूब तेजी देखी जा रही है। अब इसी बीच सोने की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी समय में सोने-चांदी के दाम (Sone Chandi Ke Damm) में और इजाफा देखने को मिल सकता है और जल्द ही भाव 2 लाख के करीब पहुंच सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं सोने-चांदी की कीमतों से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
एक्सपर्ट ने कही ये बात
MCX पर सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices on MCX) में तेजी से इजाफा हुआ है। बता दें कि देश के वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में 3.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। है। एक्सपर्ट का कहना है कि मिडिल ईस्ट में टेंशन अभी खत्म होने वाली नहीं है, उसकी वजह से सोने-चांदी के दाम में और इजाफा देखने को मिल सकता है। जानकारों का मानना है कि जल्द ही सोने का भाव 2 लाख रुपए के लेवल पर पहुंच सकता है।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
बता दें कि MCX पर अप्रैल 2026 में होने वाला गोल्ड फ्यूचर्स का भाव (Gold futures price) 5,811 रुपए या 3.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,67,915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 5 मार्च, 2026 डिलीवरी वाले सिल्वर फ्यूचर्स के भाव 9,492 रुपए या 3।5 प्रतिशत बढ़कर 2,84,490 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। इंडिपेंडेंट एनालिस्ट का कहना है कि जैसे-जैसे हम जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के एक नए दौर में पैर रख रहे हैं, वैसे ही गोल्ड की कीमतें नए रिकॉर्ड पर पहुंच सकती है।
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के भाव
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड के भाव (spot gold prices) 1 प्रतिशत बढ़कर 5,329.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जो चार सप्ताह का पीक रहा है। सेशन की शुरुआत में बुलियन कम होने से पहले 2 प्रतिशत तक चढ़ गया था। वहीं, स्पॉट सिल्वर के भाव (spot silver prices) 2 प्रतिशत से बढ़कर 95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, फरवरी में इनमे तेजी देखी गई थी।
किन कारणों से आ रहा सोने में उतार-चढ़ाव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कीमती धातुओं (Gold Silver Rate) में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, चांदी 84 डॉलर प्रति औंस पर मुख्य सपोर्ट बनाए रख सकती है। वहीं, सोना इस वीक क्लोजिंग बेसिस पर 5,122 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस से ऊपर कारोबार कर रहा है। उनका कहना है कि ट्रेडर्स को डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, US-ईरान के बीच चल रहे तनाव और US जॉब्स डेटा रिलीज से पहले सोने-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव की उम्मीद बनी रहनी चाहिए।
इस दौरान सोने को 5,220-5,164 डॉलर की रेंज में सपोर्ट कर सकता है और 5,340-5,420 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रेजिस्टेंस है। वहीं, इस दौरान चांदी 90.00-86.80 डॉलर पर सपोर्ट और 98.00-102.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रेजिस्टेंस है।
कहां तक जाएंगे सोने के दाम
एक्सपर्ट्स के अनुसार बढ़ते जियोपॉलिटिकल रिस्क से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में बए़त जारी रह सकती है। कमोडिटी रिसर्च के हेड का कहना है कि सोने के दाम 6,000 डॉलर या देश में 2,00,000 रुपए तक पहुंचनें के आसार है। वहीं, इस टेंशन से चांदी की कीमतें 100 डॉलर के लेवल से ऊपर जाने की संभावना है।
वैसे तो अब तक इस साल सोने के भाव (Sone Ke Rate) में 20 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हो चुका है, और जनवरी के आखिर में रिकॉर्ड ऊंचाई से तेज गिरने के बाद सोना एक बार फिर से 5,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना हुआ है। अब सोने-चांदी की कीमतों में लगातार सातवें महीने तेजी देखी गई है, जो 1973 के बाद सबसे लंबी बढ़त है।
