7th Pay Commission: 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स पर बरसेगा पैसा, महंगाई भत्ते में इतनी बढ़ौतरी
Dearness Allowance Hike Update :सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते को अपडेट करती है। डीए में इजाफा AICPI के आधार पर ही होता है। जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी अक्टूबर 2024 तक के जारी आंकड़ों के आधार पर की जाएगी। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को उम्मीद है कि पिछले बार की तरह इस बार भी डीए (DA Hike) में तगड़ा उछाल आएगा। जिससे वेतन और पेंशन में वृद्धि होगी और महंगाई से राहत मिलेगी। आईये नीचे खबर में जानते हैं इस बार कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता -
HR Breaking News - (ब्यूरो)। नए साल की शुरूआत हो चुकी है और इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों को गुड न्यूज मिल सकती है। 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में वृद्धि का इंतजार है। मौजूदा समय में कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी और अन्य भत्तों का लाभ मिल रहा है। सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है ताकि कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिल सके। दरअसल, DA की गणना AICPI के आधार पर की जाती है। इस बार जुलाई से दिसंबर 2024 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़े इसे तय करेंगे।
ये भी पढ़ें - DA Hike Update : लग गया पता, केंद्रीय कर्मचारियों का इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
साल 2024 के अक्टूबर तक के जारी आंकड़ों के आधार के अनुसार इस बार डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। नवंबर और दिसंबर के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। इनके आने के बाद ही फाइनल नंबर तय होगा। यदि नवंबर और दिसंबर 2024 में भी यह आंकड़ा 145 के करीब रहता है, तो इस बार महंगाई भत्ता बढ़कर 56 प्रतिशत हो जाएगा।
कितना बढ़ेगा DA?
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के इजाफा का मुख्य आधार AICPI होता है। अक्टूबर 2024 तक के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनमें इंडेक्स 144.5 अंकों पर जा पहुंचा है। पिछले महीनों के आंकड़ों को देखते हुए यह बात साफ हो रही है कि नए साल में सरकार DA को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 56 प्रतिशत कर सकती है। डीए (Dearness Allowance Update) में 3 प्रतिशत की वृद्धि होने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा-खासा उछाल आएगा। यदि महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव संभव है।
AICPI इंडेक्स: क्या कहता है पिछला ट्रेंड?
साल 2024 के सिंतबर महीने की बात करें तो AICPI का आंकड़ा 143.7 पर था। जो अक्टूबर 2024 में 144.5 पर जा पहुंचा, जिससे डीए (DA) स्कोर 55.05 प्रतिशत के लगभग पहुंच गया। अब नवंबर और दिसंबर महीने का AICPI आंकड़ा सामने आना बाकी है। अगर नवंबर 2024 में इसमें 1 अंक की भी बढ़ोतरी होती है तो 145.5 पर पहुंचेगा और इस स्थिति में महंगाई भत्ता 55.63 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। वहीं, दिसंबर में अगर इंडेक्स में 0.50 अंक की वृद्धि होती है तो ये 146 अंक होगा। ऐसे में डीए 56.29 फीसदी होगा। हालांकि, यह सब कुछ दिसंबर के जारी होने वाले AICPI आंकड़ों पर तय करता है कि डीए कितना बढ़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बजट 2025 में हो सकता है बड़ा ऐलान -
नए साल की शुरूआत में केंद्रीय कर्मचारियों को दो तोहफे मिल सकते हैं। जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने वाली है। इसके साथ ही 1 फरवरी 2025 (Budget 2025 Update) में बजट पेश होना है। बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया बड़ा ऐलान हो सकता है। ऐसे में कर्मचारियों की नजरें बजट पर भी बनी रहेगी।
कब होगी डीए हाइक की घोषणा?
ये भी पढ़ें - DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी, सैलरी में आएगा बूम
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी की घोषणा आमतौर पर मार्च में होती है और इसे लागू 1 जनवरी से माना जाएगा। हालांकि, जब तक नवंबर और दिसंबर के फाइनेल आंकड़े सामने नहीं आ जाते हैं, तब तक यह तय कर पाना मुश्किल है कि ऐलान कब होगा। कर्मचारियों को मार्च में ऐलान होने के बाद अप्रैल 2025 की सैलरी में जोड़कर दिया जा सकता है। इसका लाभ लाखों पेंशनभोगियों को भी होगा।