8th Pay Commission : 1 तारीख से होगा आठवां वेतन आयोग का गठन, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इतना इजाफा

HR Breaking News - (8th CPC update)। केंद्र की मोदी सरकार की अध्यक्षता में जनवरी महीने में आठवें वेतन आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। अब केंद्रीय कर्मचारिया 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि 8वां वेतन आयोग लागू होने पर न्यूनतम बेसिक सैलरी में कितनी वृद्धि होगी, फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) क्या रहेगा और कौन से नए भत्तों को जोड़ा जाएगा।
इन सभी सवालों का जवाब आपको इस खबर में मिल जाएगा। हमने आपके लिए 8th CPC Fitment Factor Calculator तैयार किया है इस कैलकुलेशन से आप आसानी से समझ पाएंगे कि किस लेवल के कर्मचारी की सैलरी में कितनी वृद्धि होगी।
8th CPC में कितनी बढ़ेगी सैलरी?
बता दें कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय की जाती है। जब नया वेतन आयोग (8th CPC) लागू होता है फिटमेंट फैक्टर को अपडेट (Fitment Factor Update) किया जाता है। पिछले वेतन आयोग की सिफारिशों का विश्लेषण करने से पता चलता है कि मूल वेतन में बढ़ौतरी की दर अलग-अलग रही है। जोकि इस प्रकार हैं -
वेतन आयोग (Pay Commission) | सिफारिश की गई वेतन वृद्धि (%) |
---|---|
2nd CPC (1959) | 14.20% |
3rd CPC (1973) | 20.60% |
4th CPC (1986) | 27.60% |
5th CPC (1996) | 31.00% |
6th CPC (2006) | 54.00% |
7th CPC (2016) | 14.27% |
औसत वृद्धि (Average Increase) | 27% |
कितना बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर?
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी हाइक (Basic Salary Hike) के लिए फिटमेंट फैक्टर सबसे बड़ा टूल है। अब तक लागू हो चुके सात वेतन आयोग में इसी के आधार पर कर्मचारियों का मूल वेतन तय किया जाता है। ये वेतन आयोग की सिफारिशों का सबसे अहम हिस्सा होता है। फिटमेंट को वर्तमान बेसिक पे (Basic Pay) से गुणा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे नए सैलरी स्ट्रक्चर की गणना होती है। पिछले वेतन आयोगों में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) कुछ इस तरह रहे हैं -
वेतन आयोग (Pay Commission) | Fitment Factor |
---|---|
6th CPC (2006) | 1.86 |
7th CPC (2016) | 2.57 |
8th CPC (2026) (अनुमानित) | 1.90 |
कितनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी?
संभावना (Scenario) | अनुमानित महंगाई भत्ता (DA) 01.01.2026 | संभावित सैलरी में वृद्धि (%) |
---|---|---|
बहुत ही आशावादी (Very Optimistic) | 62% | 24% |
निराशावादी (Very Pessimistic) | 60% | 12% |
सामान्य उम्मीद (Normal Expectation) | 61% |
मौजूदा स्थिति को देखें तो 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत कर्मचारियों के वेतन में 18 फीसदी की बढ़ौतरी की सिफारिशें की जा सकती है। वहीं, इस दौरान महंगाई भत्ता (dearness allowance) 61 फीसदी तक पहुंच सकता है। सरकारी आंकड़ों को देखें तो हर दस साल बाद नया वेतन आयोग लागू होता है और 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल इस साल दिसंबर महीने में खत्म हो रहा है।
इस हिसाब से 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है। बता दें कि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी समाने नहीं आई है। लेकिन, यहां ध्यान देने की जरूरत है कि जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा तो डीए (DA) को जोरी कर कर्मचारियों के मूल वेतन में जोड़ दिया जाएगा। और इसकी कैलकुलेशन दोबारा जीरो (0) से शुरू होगी।
यहां जानिये सैलरी कैसे कैलकुलेट करें?
बेसिक सैलरी (Basic Pay) | Fitment Factor (1.90) | नई बेसिक सैलरी (New Basic Pay) | DA (61%) | कुल वेतन (Total Salary) |
---|---|---|---|---|
₹50,000 | 1.90 | ₹95,000 | ₹57,950 | ₹1,52,950 |