home page

SBI से 50 लाख का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, महीने की कितनी बनेगी EMI, जान लें कैलकुलेशन

Home Loan EMI Calculation : अपना घर खरीदने का सपना हर किसी का होता है। लेकिन आजकल प्रॉपर्टी के रेट आसमान छू रहे हैं। जिसके चलते मिडिल क्लास के लिए खुद का घर खरीदने मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग होम लोन का सहारा लेते हैं। आज के समय के लिए होम लोन आसानी से मिल जाता है। लेकिन यदि आप समय पर किस्त नहीं भरते हैं या कम सैलरी के चलते आर्थिक तंगी में फंस जाते हैं तो आप हमेशा के लिए कर्ज के जाल में फंसकर रह जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 50 लाख का होम लोन के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए और महीने की कितनी EMI बनेगी। चलिए जानते हैं पूरा हिसाब किताब - 

 | 
SBI से 50 लाख का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, महीने की कितनी बनेगी EMI, जान लें कैलकुलेशन

HR Breaking News - पिछले कुछ सालों में रियल एस्टेट (Real Estate) बाजार ने तेजी से ग्रोथ की है जिसके चलते प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। ऐसे में आम लोगों के लिए खुद का घर खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। एक घर खरीदने के लिए इंसान की जिंदगीभर की कमाई लग जाती है। कई बार पैसों की कमी के चलते होम लोन (Home Loan) या अन्य लोन का सहारा भी लेना पड़ता है। 


घर खरीदने के लिए होम लोन लेना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन बिना प्लानिंग और हर महीने की किस्त का बंदोबस्त किए बैगर ही कर्ज लेना गलत है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि एसबीआई (SBI Bank) से 50 लाख का होम लोन लेने के लिए आपकी महीने की कितनी सैलरी होनी चाहिए और हर महीने की कितनी EMI बनेगी। 

कई मामलों में देखने को मिला है कि होम लोन (Home Loan) लेने के बाद लोग समय पर किस्तों का भुगतान नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह होम लोन लेते समय अपनी सैलरी को नहीं देखते हैं। आपनी सैलरी का कैलकुलेशन करने के बाद ही होम लोन लेना चाहिए। आपके होम लोन की प्रति माह EMI आपकी सैलरी के 30 फिसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

SBI से 50 लाख का होम लोन लेने पर कितनी बनेगी EMI -

भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) यानी SBI अपने करोड़ों ग्राहकों को होम लोन दे रहा है। वैसे तो बैंक समय समय पर होम लोन की ब्याज दरों को घटाते बढ़ाते रहते हैं। रेपो रेट (repo rate) में कटौती के बाद एसबीआई बैंक की होम लोन ब्याज दरें (SBI Bank Home Loan Interest Rate) 8.25 प्रतिशत से शुरू है। यदि आप SBI से 50 लाख का होम लोन लेते हैं, तो आपकी प्रति माह EMI 38,000 रुपये बनेगी यह 30 साल की अवधि के लिए हैं।

 ऐसे में आपकी प्रति माह सैलरी करीब 76,000 रुपये तक जरूर होनी चाहिए। यदि आपकी सैलरी इससे कम है तो आपको होम लोन (Home Loan) कि किस्तें चुकाने में परेशानी हो सकती है। होम लोन या कोई भी अन्य लोन लेने से पहले बैंक की ब्याज दरों और सैलरी का कैलकुलेशन जरूर कर लेना चाहिए। ताकि कर्ज लेने के बाद आर्थिक तंग का सामना न करन पड़े।