hrbreakingnews.com

8th Pay Commission : 157 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इतनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन में भी तगड़ा उछाल

8th Pay Commission :केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी संसोधन के लिए हर दस साल में एक आयोग का गठन किया जाता है, जो महंगाई सहित तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखकर कर्मचारियों की सैलरी की समीक्षा करता है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का यह प्रमुख फॉर्मूला है। अब तक देश में 7 वेतन आयोग (8th Pay Commission) गठित किए जा चुके हैं, जिनकी सिफारिशों से कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं, 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। 

 
8th Pay Commission : 157 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इतनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन में भी तगड़ा उछाल

HR Breaking News (8th Pay Commission) 8वां वेतन आयोग का गठन जल्द होने वाला है। इसके गठन को लेकर प्रक्रिया जारी है। कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की टीम सैलरी और भत्तों को तय करेगी। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफे की उम्मीद है। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को तगड़ा फायदा होने वाला है। 

 

 

कब लागू होगा नया वेतन आयोगा


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को 2026 में लागू किया जाएगा। इससे पहले सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। केंद्र सरकार नए वेतन आयोग को समय पर लागू करने के लिए प्रतिब्ध है।

हालांकि, सरकार ने अभी तक यह तय नहीं कहा है कि नए वेतन आयोग को किस तारीख से लागू किया जाएगा। लेकिन 2026 में 8वां वेतन आयोग अस्तित्व में आ जाएगा। यह अप्रैल 2026 में लागू हो सकता है, वहीं प्रभावी जनवरी 2026 से माना जा सकता है।  

नए आयोग का होगा गठन
 

केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लिए एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की नियुक्ति करेगी। आयोग के स्थापित होने के बाद फिटमेंट फैक्टर तय किया जाएगा। माना जा रहा है कि अप्रैल 2025 में नए वेतन आयोग का गठन कर दिया जाए। इसके आधार पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़ेगा। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों का मूल वेतन निर्धारित किया जाएगा। 

कितना हो सकता है इजाफा 
 

अब तक आधिकारिक तौर पर तो कोई फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है। परंतु 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में 1.92, 2.08, 2.28 और 2.57 व 2.86 के फिटमेंट फैक्टर शामिल हो सकते हैं। इसमें से किसी एक फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को गुणा करके नया फिटमेंट फैक्टर तय किया जाएगा। 7वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है। वहीं, मैक्सिमम बेसिक सैलरी 2,50,000 रुपये तय है। 


 

 
157 प्रतिशत की बढ़ौतरी से कितना होगा वेतन
 

7वें वेतन आयोग के लिए सरकार ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया था। कर्मचारियों की मांग है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में भी केंद्रीय कर्मचारी के लिए कम से कम इतना ही फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाए। ऐसे में कर्मचारियों की अधिकतम सैलरी ढाई लाख से बढ़कर 6 लाख 42 हजार रुपये हो जाएगी. वहीं, न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर 46,260 रुपये हो जाएगी।