home page

Gas Cylinder Price : 14 किलो के गैस सिलेंडर में बड़ी कटौती, जान लीजिए अपने शहर के रेट

आए दिन गैस सिलेंडर की कीमतों बढ़ती ही जा रही है. इसका रसोई के बजट पर भी असर पड़ा है. लेकिन अब सरकार ने गैस सिलेंडर पर राहत देने का ऐलान किया है. सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. आइए नीचे खबर में जानते हैं पूरी डिटेल्स.....

 | 
Gas Cylinder Price : 14 किलो के गैस सिलेंडर में बड़ी कटोती, जान लीजिए अपने शहर के रेट

HR Breaking News (नई दिल्ली) : Gas Cylinder New Rate : देश में महंगाई की मार झेल लोगों को सितंबर महीने के पहले दिन गैस सिलेंडर के दामों को लेकर बड़ी राहत मिली है। 1 सितंबर को गैस सिलेंडर (LPG cylinders) के दाम कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर(LPG gas cylinder) की कीमत में 100 रुपये की भारी कटौती की गई है।

 

हालांकि, कीमत में यह कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर वही पुरानी कीमत पर मिल रहा है। इसकी कीमत में कोई घट बढ़ नहीं हुई है। दिल्ली की बात करें तो आज 1 सितंबर से दिल्ली में 1 इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की गई है। वहीं कोलकाता में 100 रुपये सस्ता हुआ है कर्मिशयल गैस सिलेंडर, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में यह 96 रुपये सस्ता मिलेगा। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती का लाभ देश के लगभग हर बड़े शहरों में मिलेगा।

 

ये भी जानिये : सरकार राशन कार्ड धारकों को और सस्ते में देगी सरसों और रिफाइंड तेल


आइए जानते हैं गैस सिलेंडर के रेट


दिल्ली में आज से 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1976.50 की जगह 1885 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में अब कीमतें घटकर 1995.5 रुपए हो गई है, इससे पहले यह 2095 रुपये थी। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात की जाए तो मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1844 रुपये रह गई है।  


जानिए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 

ये भी जानें : न पेट्रोल न बैटरी ब्लकी इस इधन से चलेगी TVS की ये स्कूटी, जानिए कीमत

कर्मिशयल सिलेंडर की कमी से होटल, रेस्तरां और बड़े शादी विवाह के आयोजनों में बनने वाली रसोई सस्ती होती है। क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों(commercial gas cylinder) का उपयोग ऐसी जगहों पर होता है। इस तरह घरेलू गैस सिलेंडर से जहां सीधेतौर पर उपभोक्ताओं को फायदा होता है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं तो होटलों से मंगवाने वाला खाना महंगा हो जाता है। लेकिन दाम तब सस्ते होते हैं तो इसका भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभ आम उपभोक्ताओं को होता है। 


गैस सिलेंडर कितना सस्ता मिलेगा


घरेलू सिलेंडर की बात की जाए तो इसके दाम में पिछली 6 जुलाई से कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। यानी अभी भी सिलेंडर उसी दाम पर मिलेगा। इंडेन सिलेंडर की दिल्ली में 1053 रुपये होगी, वहीं, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052, चेन्नई में 1068 रुपए दाम होंगे।  

ये भी जानिये :  गिरते-गिरते दो साल के निचले स्तर पर पहुंची चांदी, सोने में भी गिरावट


गैस कंपनियां महीने की हर 1 तारीख को सिलेंडर की कीमत तय करती है। यही कारण है कि इससे पहले पिछले माह यानी 1 अगस्त को भी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी। दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत पहले 2012.50 पैसे थी, इस कटौती के बाद कीमत 1976.50 रुपये रह गई थी।