home page

Haryana में यहां बसाया जा रहा वैश्विक सुविधाओं से लैस नया शहर, 900 करोड़ के टेंडर हुए जारी

Global City project : देश के कई राज्यों में मोडर्नाइजेशन के चलते अनेकों बदलाव किए गए हैं। ऐसे में हरियाणा की इस जगह पर वैश्विक सुविधाओं से लैस एक नया शहर बनाने की पूरी योजना तैयार हो चुकी है। 900 करोड़ के टेंडर जारी हो गए हैं। 

 | 
Haryana में यहां बसाया जा रहा वैश्विक सुविधाओं से लैस नया शहर, 900 करोड़ के टेंडर हुए जारी

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। सेक्टर-37 में एक हजार एकड़ जमीन पर विकसिक होनेवाली ग्लोबल सिटी का रास्ता साफ हो गया है। अब ग्लोबल सिटी परियोजना के कामकाज में तेजी आएगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की 1080 एकड़ जमीन से संबंधित ग्राम पंचायत गाड़ौली खुर्द द्वारा लगाई गई आखिरी जनहित याचिका को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Supreme Court Case : कोर्ट की बात, पैतृक संपत्ति को बेचने के लिए इन लोगों की लेनी होगी परमिशन

न्यायालय के इस निर्णय ने 1003 एकड़ भूमि पर स्थापित की जा रही ग्लोबल सिटी परियोजना में भूमि पार्सल की ई-नीलामी के लिए आगे बढ़ने का मार्गप्रशस्त किया है। अब परियोजना सेसंबंधित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : उत्तर भारत के 6 राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में लगातार 3 दिन


जिले के गांव खांडसा, नरसिंहपुर, मोहम्मदपुर झाड़सा, गाड़ौली खुर्द और गढ़ी हरसरू में एचएसआईआईडीसी की 1003 एकड़ भूमि का उपयोग ग्लोबल सिटी के मेगा प्रोजेक्ट के विकास के लिए किया जा रहा है। ग्लोबल सिटी में एचएसआईआईडीसी डेवलपर है। एचएसआईआईडीसी द्वारा सड़क, पानी व अन्य व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी। प्लॉट पर निर्माण निवेश करने वाली कंपनियों द्वारा ही किया जाना है। ग्लोबल सिटी में मिक्स लैंड के फॉर्मेट पर प्लॉट्स की नीलामी की जाएगी। गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी सरकार की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है।

ये भी पढ़ें : Supreme Court Case : कोर्ट की बात, पैतृक संपत्ति को बेचने के लिए इन लोगों की लेनी होगी परमिशन


 ग्लोबल सिटी को लेकर 900 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर पहलेही हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जगह का दौरा कर चुके हैं। उनका कहना है कि ग्लोबल सिटी हरियाणा के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने गुरुग्राम को ग्लोबल मैप पर आइकन सिटी बताते हुए कहा कि यहां पर दुनिया की 500 फॉरचून कंपनियों में से 400 कंपनियों के कार्यालय हैं और यह अब अंतर्राष्ट्रीय शहर हो गया है। उन्होंने ये भी कहा कि गुरुग्राम तथा नूंह जिलों में अरावली पर्वत श्रृंखला मेंलगभग 10 हजार एकड़ में विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी भी विकसित होगी, जहां पर जंगली जानवरों को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : उत्तर भारत के 6 राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में लगातार 3 दिन


ये सुविधाएं भी होंगी


गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से मानेसर जाने वाला मेट्रो रूट ग्लोबल सिटी से होकर गुजरेगा।
इंटर सिटी और सिटी बसों को भी ग्लोबल सिटी से कनेक्ट किया जाएगा।
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के तहत सेमी हाई स्पीड ट्रेन की कनेक्टिविटी होगी।

ये भी पढ़ें : Sugar Price today : हो गई मौज, चीनी का रेट 2000 रुपये तक होगा कम


दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे से इस क्षेत्र को जोड़ा जाएगा।
ग्लोबल सिटी में 300 प्रतिशत एफएआर का प्रविधान करने का प्रस्ताव है।
एचएसआइआइडीसी इस प्रोजेक्ट को तैयार करेगी। इसमें स्कूल, अस्पताल, उद्योग व अन्य सुविधाएं होंगी।

ये भी पढ़ें : PM Jan Dhan Yojana : इन खाताधारकों की हुई मौज, फ्री में मिल रहे 10 हजार


ग्लोबल सिटी का फायदा पूरे देश को मिलेगा


उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्लोबल सिटी का प्रोजेक्ट अद्भुत है। यह शहर के अंदर एक अलग शहर होगा। इसमें ग्लोबल सिटी दुबई और सिंगापुर की तरह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इन सुविधाओं पर रिसर्च करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ एक टीम दुबई का दौरा करेगी। इस सिटी का लाभ पूरे देश को होगा।