home page

UP ka Mausam : UP के इन इलाकों में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 5 फरवरी तक चलेंगी सर्द हवाएं

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही जानकारी देते हुए बताया है कि 5 फरवरी तक सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। 

 | 

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। यूपी में पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं ने फिर गलन बढ़ा दी है। दिन और रात के तापमान में कमी आ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 31 जनवरी से फिर मौसम बदलेगा। हालांकि सर्द हवाओं का दौर 5 फरवरी तक जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें : Gold Price Today : सोना सस्ता और चांदी महंगी, जानिए कितने घटे और कितने बढ़े दाम

बीते 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में दिन का अधिकतम तापमान 23 रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 दर्ज किया गया। शुक्रवार रात का पारा 13 से कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस हो गया।

ये भी पढ़ें : LPG Gas Cylinder : आम जनता के लिए राहत की खबर, अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

लखनऊ में शुक्रवार दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री पर आ गया है। न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। राजधानी में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। शनिवार सुबह से ही सर्द हवाओं के साथ धूप निकली। हालांकि गलन के चलते धूप बेअसर हो रही है।

ये भी पढ़ें : Salary Hike : सभी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इस बार सैलरी में होगा सबसे ज्यादा इजाफा

फिर बदलेगा मौसम, सताएगी ठिठुरन


मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बताया कि 31 जनवरी को एक बार फिर तेजी से मौसम बदल सकता है। लोगों को दोबारा ठिठुरन सताएगी। सर्द हवाएं पांच फरवरी के बाद बंद हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं। इससे सर्दी बढ़ गई है।

शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार व सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को लखनऊ में सुबह 8 बजे के बाद बादल छाए। जिसके बाद सर्द हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली।

ये भी पढ़ें : Amul के पूर्व एमडी का बड़ा बयान, कहा- 800 में मिल रहा 250 रुपये वाला घी, कंज्यूमर के साथ उच्च स्तर का धोखा


कोहरे के चलते 20 ट्रेनें रहीं लेट

गुरुवार की रात से मौसम में बदलाव हुआ। जिसके चलते दिल्ली, हावड़ा रूट पर कोहरा छाया। जिसके कारण श्रमशक्ति सहित 28 ट्रेनें एक से तीन घंटे तक लेट रहीं। ट्रेनों के लेट होने से करीब 629 यात्रियों ने सुबह टिकट वापस कर सड़क मार्ग से सफर तय किया। वहीं, कोहरे की वजह से बसें भी झकरकटी बस अड्डे पर सुबह पांच से नौ बजे के बीच डेढ़ से दो घंटे की देरी से पहुंचीं।

ये भी पढ़ें : Gold Price Today : सोना सस्ता और चांदी महंगी, जानिए कितने घटे और कितने बढ़े दाम

यूपी में अन्य शहरों का मौसम-


अयोध्या में पारा पहुंचा 8 डिग्री सेल्सियस


अयोध्या में शनिवार सुबह से धूप निकली है। शहर में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। सर्द हवाओं से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में आसमान में कहीं-कहीं हल्के बादल रहेंगे। हवाओं के चलने से एक बार ठंड बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें : LPG Gas Cylinder : आम जनता के लिए राहत की खबर, अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

बरेली में 11 KMPH की रफ्तार से चल रही हवाएं


बरेली में शनिवार सुबह से हल्की धूप निकली है। वही, आसमान में हल्के-हल्के बादल भी छाए हुए हैं। पिछले 48 घंटों में बरेली के तापमान में गिरावट आई है। आज शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री पहुंचने का पूर्व अनुमान है। हवा की स्पीड 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। शाम के समय फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Salary Hike : सभी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इस बार सैलरी में होगा सबसे ज्यादा इजाफा

झांसी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड


झांसी में आज सुबह से तेज धूप निकली है। लेकिन सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार की अपेक्षा आज 5.5 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। आज मौसम साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें : Wife Divorce - कोर्ट ने सुनाया फैसला, पत्नी के तलाक के बाद बच्चों को संपत्ति में मिलेगा इतना अधिकार

अगले दो दिन हल्की बारिश होने का अनुमान है। आज हवाओं की रफ्तार भी धीमी हुई है। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को 8 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।