सुपर 100 के होनहारों को तोहफा, कुरुक्षेत्र में बनेगा 25 एकड़ जमीन पर हाईटेक स्कूल, पेरेंट्स की ठहरने की होगी व्यवस्था
HR Breaking News (Kurukshetra Hi-Tech School) हरियाणा में सुपर 100 में चयनित होनहारों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलने वाला है। अब जल्द ही कुरुक्षेत्र में 25 एकड़ जमीन पर हाईटेक स्कूल (kurukshetra me hightech school) बनने वाला है, जिसमे होनहारो के लिए कई सुविधाएं होंगी। इस हाईटेक स्कूल में अभिभावकों के ठहरने की व्यवस्था होगी। सीएम सैनी की ओर से इसके लिए मंजूरी दे दी गई है।
हाईटेक स्कूल में होनहारों के लिए होंगी ये सुविधाएं
अब इस हाईटेक स्कूल में होनहारों के लिए अतिरिक्त सीटें (Seats for bright students in Hi-Tech School) होगी और साथ ही उनके लिए प्रयोगशाला, लेक्चर लैब और पुस्तकालय के साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। बड़ी बात यह है कि अभिभावकों के ठहरने की व्यवस्था भी हाईटेक स्कूल में होगी ताकि अभिभावकों को बाहर ना रहना पड़े। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) की ओर से इसको मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र जिले के उपायुक्त को 25 एकड़ जमीन को चयनित कर रिपोर्ट देने के आदेश भी जारी किए हैं।
सरकार ने किया नया ऐप लॉन्च
उपायुक्त जमीन फाइनल कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। सरकार की ओर से उपरोक्त स्कूल के अंदर हाईटेक ऑडिटोरियम (Haryana Hitech Auditorium) भी बनाया जाने वाला है, जिसमें 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा यह पूर्णत: वातानुकूलित होगा। मिशन बुनियादी के अंतर्गत नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए सरकार ने नया ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम मिशन बुनियादी रखा है।
जल्द शुरू होगी होनहारों के लिए हॉस्टल की सुविधा
इस ऐप में होनहार अगर घर जाकर तैयारी करता है, तो स्कूल की वीडियो भी देख सकता है, ताकि विद्यार्थी अपडेट हो जाए। इस ऐप में कक्षा की हर गतिविधि अपलोड होगी। कक्षा की गतिविधियों अपितु सहायक पेपर, नोट्स और अन्य सामग्री भी ऐप में मिल जाएगी। नए शैक्षणिक सेशन से मिशन बुनियाद में शामिल होनहारों के लिए हॉस्टल की सुविधा (Hostel facility for bright students) भी शुरू की जाने वाली है।
शिक्षा निदेशालय के प्रधान सचिव ने कही ये बात
पहले चरण में गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र है और दूसरे में हिसार और पानीपत है। प्रति हॉस्टल नौवीं कक्षा के भी 200 और दसवीं के 200 होनहार ठहर कर सकेंगे। कुल मिलाकर एक हॉस्टल में 400 सिटें होंगी। पंचकूला के शिक्षा निदेशालय के प्रधान सचिव का कहना है कि मिशन बुनियाद (mission foundation) और सुपर 100 के होनहारों के लिए कुछ अहम कदम उठाए गए हैं। कुरुक्षेत्र में हाईटेक स्कूल (Hi-Tech School in Kurukshetra) मिशन बुनियाद ऐप जैसे उदाहरण है। केंद्र से घर तक आने ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट को लेकर मंथन किया जा रहा है।
