Delhi NCR में 6 साल के अंदर बसाया जाएगा एक और नया शहर, गांवों की भूमि का हुआ चयन, देखें पूरा प्लान
Delhi NCR New City : दिल्ली एनसीआर में लगातार आबादी बढ़ती जा रही है। इस आबादी को सुनियोजित तरीके से बसाने के लिए और लोगों को रोजगार व अच्छा जीवन मुहैया कराने के लिए 6 साल में एक नया शहर बनाकर दिया जाएगा। यहां पर लाखों लोग आरामदायक जीवन यापन कर सकेंगे।
HR Breaking News (Delhi NCR City)। दिल्ली के आसपास का क्षेत्र अब और भी ज्यादा गति से प्रगति के पथ पर चल रहा है। एक ओर जहां दिल्ली में भाजपा सरकार है, दूसरी ओर एनसीआर के सभी जिलों में भी भाजपा की ही सरकार है। इससे तालमेल अच्छे से बन रहा है और संयुक्त रूप से विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
एक ही जगह मिलेंगे सभी सुविधाएं
नए शहर में एक ही जगह पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित क्षेत्र का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। रिपोर्ट भी आखिरी चरण में चल रही है। नए शहर (New City in Delhi NCR) के लिए सीमांकन, नगर विकास की योजनाओं व प्रशासनिक ढांचे को आखिरी रूप दिया जाएगा। इस नए शहर में लोगों को बढ़िया सड़कों के साथ सार्वजनिक परिवहन की सुविधा दी जाएगी।
साथ में नए शहर में ट्रेनों का स्टॉपेज जरूरी एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित की जाएगी। आसान शब्दों में कहे तो यह नया शहर आधुनिक, सुरक्षित और रोजगार से भरपूर होगा। कई सालों तक यह उत्तर भारत के लिए रोल मॉडल स्मार्ट सिटी बन जाएगा।
प्रशासनिक प्रबंधन के लिए होगी मजबूत व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के इस नए शहर (New City UP) में प्रशासनिक प्रबंधन के लिए मजबूत व्यवस्था को बनाया जाएगा। इस शहर को कमिश्नरेट सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा। इसका नेतृत्व सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे। इसके साथ ही शहर को 3 जून में बांटा जाएगा। हर जॉन का प्रभारी एक आईएएस अधिकारी बनाया जाएगा।
पूरे ही क्षेत्र का होगा स्मार्ट तरीके से विकास
नए शहर को बसाने के लिए मास्टर प्लान 2031 (UP Master Plan 2031) तैयार कर लिया गया है। इस मास्टर प्लान के तहत मेगा सिटी प्रोजेक्ट को गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर में विकसित किया जाएगा। सड़क नेटवर्क को ज्यादा मजबूत किया जाएगा और सीमाएं भी जल्द तय की जाएंगी।
नए शहर के लिए प्रशासन की ओर से सीमाओं और क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जा रही है। विकास की व्यवस्थाओं को प्रायोजित और टिकाऊ तरीके से किया जाएगा। मास्टर प्लान के अनुसार शहर में आवासीय व्यवसाय व औद्योगिक क्षेत्र प्राथमिकता के साथ विकसित किए जाएंगे।
नए गाजियाबाद का नाम होगा ग्रेटर गाजियाबाद
नए गाजियाबाद को ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर गाजियाबाद (New Ghaziabad) नाम दिया जा सकता है। इससे उत्तर प्रदेश के लोगों को एक और नई स्मार्ट सिटी मिल जाएगी। दिल्ली एनसीआर को भी इस राशि का फायदा होगा। नया शहर योजनाबद्ध तरीके से बसाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार हो गई है। जिला प्रशासन समिति संबंधित विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।
इन इलाकों को होगा ज्यादा लाभ
नया शहर बसाने का प्लान पूर्ण रूप से तैयार होने को है। ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) की नींव गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में रखी जानी है। प्लान के तहत 13 गांव इसमें शामिल किए जाने थे जिसे बढ़ाकर अब 20 कर दिया गया है। इन 20 गांवों की जमीन पर कुल 175 वार्ड बनाए जाएंगे। इसमें मुरादनगर के साथ-साथ, लोनी, डासना नगर पंचायत को भी जोड़ा जाने वाला है।
