home page

bank holidays update : अब सप्ताह में 5 दिन ही खुलेंगे बैंक, जानिये कब से लागू होगा 2 दिन की छुट्‌टी वाला नियम

Bank holiday news :बैंक कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब यह तय माना जा रहा कि बैंक सप्ताह में सिर्फ 5 दिन ही खुलेंगे। इस बदलाव से कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की छुट्टी (bank holiday new update) मिल सकेगी, जो उनकी एक लंबी मांग रही है। यह बदलाव सरकारी और निजी दोनों बैंकों में लागू हो सकता है। इससे कर्मचारियों को आराम करने का और अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कब से लागू होगा यह नियम ।

 | 
bank holidays update : अब सप्ताह में 5 दिन ही खुलेंगे बैंक, जानिये कब से लागू होगा 2 दिन की छुट्‌टी वाला नियम

HR Breaking News (ब्यूरो)। बैंक कर्मचारियों की 5 डे वीक की मांग अब पूरी होने के करीब है। जल्द ही बैंक कर्मचारियों की छुटि्टयों व वर्किंग डेज को लेकर नियमों में बदलाव हो सकता है। यह बदलाव कर्मचारियों के लिए राहत का कारण होगा, क्योंकि अब उन्हें सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम करना होगा। हालांकि, यह बदलाव कब से शुरू होगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस नए नियम (bank holidays new rule) के लागू होने से कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी सुधार होने की उम्मीद है और वे खुश होकर अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। अब सभी को इस नए बदलाव का इंतजार है।

 

ये भी पढ़ें - Income Tax : बैंक FD पर नहीं लगेगा इनकम टैक्स, लाखों लोगों को होगा फायदा

सिर्फ 5 दिन काम करने का जल्द मिलेगा मौका -

 

 

बैंक कर्मचारियों की एक लंबे समय से यह उम्मीद रही है कि उन्हें हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करने का मौका मिले, जिससे उन्हें शनिवार और रविवार को आराम मिल सके और  वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें। हालांकि अभी भी कई निजी कंपनियां पहले से ही अपने कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टी (bank saturday leave rules) देती हैं, जिससे उन्हें सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़ता है, अब यह बदलाव सरकारी और निजी बैंकों में भी देखने को मिल सकता है। आपको यह जानकर खुशी होगी की भारतीय बैंक परिसंघ (IBA) और बैंक कर्मचारियों की यूनियनों के बीच इस विषय पर चर्चा हुई है और दोनों में इस विषय को लेकर सहमति बनी हुई है। इस सहमति को अब सिरे चढ़ाया जा सकता है।

 

 

कब करेगी सरकार मांग पूरी -

 

यदि सरकार ने बैंकों में सप्ताह में 5 दिन के काम (5 day week in banks)को मंजूरी दे दी, तो बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन अवकाश मिल सकते हैं। यह बदलाव अगले 2 महीने में लागू हो सकता है। बैंक यूनियनों और भारतीय बैंक परिसंघ (Bank Unions and Indian Banks Confederation) के बीच हुई सहमति के तहत, यह नियम सभी सरकारी और निजी बैंकों पर लागू होगा। हालांकि, इसे लागू करने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक से भी अनुमति प्राप्त करनी होगी, क्योंकि आरबीआई (RBI) बैंकों के संचालन पर निगरानी रखता है।

नियमों में बदलाव से कर्मचारियों को मिलेगी राहत-


बैंक (Bank News) कर्मचारियों के लिए छुटि्टयों के नियमों में यह बदलाव एक बड़ी राहत हो सकता है, क्योंकि पहले उन्हें हर महीने के केवल दो शनिवारों यानी माह के दूसरे और  चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती थी। बाकी दिनों में बैंकों को सामान्य रूप से खोला जाता था। बैंक कर्मचारियों की यूनियनें इस बात को लेकर लंबे समय से प्रयास कर रही थीं कि हर शनिवार (holiday List) को अवकाश मिले और अब यह संभावना साकार होती दिख रही है।

यूनियनें कर रही हैं लंबे समय से मांग -

बैंक कर्मचारियों की यूनियनें लंबे समय से हर सप्ताह दो दिन की छुट्टी की मांग कर रही थीं। पहले, 2015 में बैंकों में केवल महीने के दूसरे और चौथे शनिवारों को छुट्टी (bank holiday) मिलती थी, लेकिन अब इस बदलाव की संभावना बन गई है। इसके लिए सरकार और अन्य संबंधित संस्थाओं के बीच बातचीत हो चुकी है, और जल्द ही इसे लागू करने का रास्ता साफ हो सकता है। बैंक कर्मचारी इस बदलाव का बेसब्री से इंतजार (bank employees news) कर रहे हैं, और उन्हें उम्मीद है कि सरकार इसे जल्दी मंजूरी देगी।

ये भी पढ़ें - Cheque Bounce : चेक बाउंस होने के इन मामलों में नहीं दर्ज होगा केस, चेक से लेनदेन करने वाले जान लें नियम

मांग के मंजूर होने पर हो सकते हैं ये बदलाव -

अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो बैंकों के कामकाजी घंटे में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। बैंकों का समय 9:45 बजे से शुरू होकर 5:30 बजे (bank timing according to RBI) तक रहेगा, जबकि पहले यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक था। इससे कर्मचारियों को अतिरिक्त समय काम करना पड़ेगा, लेकिन इसके बदले उन्हें सप्ताह में दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी। इस बदलाव से कर्मचारियों को बेहतर आराम मिलेगा और इससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में सुधार हो सकता है। परिणामस्वरूप, ग्राहकों को अधिक संतुष्ट सेवा मिल सकती है और बैंकों का कामकाज अधिक कुशल हो सकता है।