home page

cylinder price hike : होली से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव

cylinder price hike : मार्च की शुरुआत हो गई है और अब होली का त्योहार आने को है। होली के त्योहार से पहले ही तेल कंपनियों ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव किया है। आइए खबर मे जानते हैं कि गैस सिलेंडर के दाम (gas cylinder price)  में कितने चल रहे हैं
 | 
cylinder price hike : होली से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव

HR Breaking News (cylinder price hike) फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है और इस त्योहारी सीजन में पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों (cylinder price hike ) में लगातार  तीसरे महीने में बड़ा बदलाव किया है। इससे आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आखिर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं।

 

तीन महीने में कितने बढ़े दाम 


हालांकि ये इजाफा लगातार तीसरे महीने सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुआ है और घरेलू गैस कंपनियों की कीमतों (Domestic gas prices) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानि की साल 2026 में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ऐसी ही तेजी देखी जा सकती है। बता दें कि इन तीन महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (commercial gas cylinder prices) में 180 रुपए से ज्यादा की तेजी देखी गई है। 


इन महानगरों में कितने बढ़े दाम 


इन महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG prices) में लगातार तीसरे महीने तेजी देखी गई है। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 28 रुपये की तेजी देखने को मिली है और दाम 1768.50 रुपए पर पहुंच गए हैं। वहीं, कोलकाता में सैलेंडर की कीमतों में 31 रुपए की तेजी आई है, जिसके बाद कीमतें 1875.50 रुपए हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (LPG LPG prices) में कमर्शियल गैस सिलेंडर में 28।5 रुपए की तेजी आई है और दाम 1720.50 रुपए हो गए हैं। इसके साथ ही चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1929 रुपए पर आ गए हैं और यहां पर दाम 29.5 रुपए बढ़ गए हैं। 

 

लगतार तीसरे महीने कितने बढ़े भाव


लगातार तीसरे महीने के आंकड़ें को देखें तो देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर(commercial gas cylinders in Delhi) के दाम में 188 रुपए की तेजी देखी गई है। वहीं, कोलकाता में तीन महीनो में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 191.5 रुपए की तेजी देखी गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 3  महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 189 रुपए की तेजी आई है। वहीं, चेन्नई में लगातार तीन महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 189.5 रुपए की तेजी आई है।

 


क्या चल रहे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 


बात करें घरेलू गैस सिलेंडर (domestic gas cylinder) की तो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 8 अप्रैल के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है। उस दिन भी गैस कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए का इजाफा किया था। IOCL के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (Domestic gas cylinder price in Delhi) 853 रुपए पर ही बने हुए हैं। वहीं, कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम  879 रुपए और मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 852.50 रुपए पर ही बने हुए हैं। दूसरी ओर चेन्नई में घरेलू सिलेंडर के दाम 868.50 रुपए पर बने हुए हैं।