DA Arrears : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बताया इस दिन जारी कर देंगे 18 महीने का बकाया डीए एरियर
DA Arrears :कर्मचारियों की ग्रोस सैलरी में कई भत्ते जुड़कर मिलते हैं। यह सब मूल सैलरी के हिसाब से मिलते हैं। ग्रोस सैलरी में बेसिक सैलरी के अलावा प्रमुख हिस्सा महंगाई भत्ते का होता है। सरकार बढ़ती महंगाई के हिसाब से हर छह महीने में महंगाई भत्ते को संसोधित कर सैलरी बढ़ाती है। कर्मचारियों महंगाई भत्ते (DA Arrears) की तीन किस्तें बकाया है, इसपर अब सरकार ने बताया है कि यह 18 महीने के बकाया 11 प्रतिशत डीए एरियर की ये किस्तें कब जारी की जाएंगी।
HR Breaking News (DA Arrears) कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आखिर सरकार ने डीए एरियर (DA Arrears) की बकाया तीन किस्तों को देने की बात कही है। कर्मचारियों की मांग को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी लाभ होगा। आइए जानते हैं सरकार की इसपर क्या कुछ प्रतिक्रिया है।
सरकार कर्मचारियों के लिए बार बेसिक सैलरी निर्धारित करने के बाद हर छह महीने के अंतराल में बढ़ती महंगाई दर के हिसाब से कर्मचारियों को सैलरी में महंगाई भत्ता देती है। इस महंगाई भत्ते से कर्मचारियों को महंगाई (DA Arrears) से राहत मिलती है। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी सरकार महंगाई राहत देती है।
इस आधार पर किया संसोधन
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संसोधन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के अनुसार होता है। महंगाई के आंकड़े हर महीने आते रहते हैं। इसमें महंगाई दर (DA Arrears) को बताया जाता है। छह महीने की महंगाई के औसत के हिसाब से महंगाई भत्ता तय किया जाता है।
सरकार ने किया एलान, आर्थिक स्थिति ठीक होते ही करेंगे भुगतान
सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों की डीए एरियर की बकाया तीन किस्तों का भुगतान आर्थिक स्थिति ठीक होते ही किया जाएगा। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। कर्मचारियों को बकाया तीन किस्तों का 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Arrears) जारी किया जाएगा। जिस दिन आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी, उसी दिन महंगाई भत्ते का भुगतान कर दिया जाएगा।
सरकार के मुखिया ने की घोषणा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बकाया डीए एरियर को देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति मजबूत होते ही महंगाई भत्ते के एरियर (DA Arrears) का सारा भुगतान कर दिया जाएगा। बता दें कि विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की तीन किस्तें बकाया हैं।
तीन किस्तें हैं बकाया
सुक्खू ने बताया कि सरकार को एक जुलाई 2023 से 4%, 1 जनवरी 2024 से भी 4% और 1 जुलाई 2024 से 3% डीए देना है। ऐसे में कुल देय राशि 11% बनती है। सरकार (DA Arrears) की ओर से 1 जुलाई 2022 और 1 जनवरी 2023 के महंगाई भत्ते के बकाया का भी अब तक भुगतान नहीं किया है। इसको आर्थिक स्थिति ठीक होते जी जारी कर दिया जाएगा।
सरकार ने दिया लिखित जवाब
प्रदेशक के भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सदन में सवाल लगाया था। इसपर लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति के चलते महंगाई भत्ते के भुगतान में देरी (DA Arrears) हो रही है। उन्होंने बताया कि वित्तिय स्थिति ठीक करने के लिए कई कदम उठाए हैं और वित्त प्रबंधन पर कार्य जारी है।
