home page

DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर आया बड़ा अपडेट, साढ़े 6 साल में पहली बार होगा ऐसा

DA Hike : फिलहाल 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस साल की पहली छमाही की डीए बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। महंगाई भत्ते के इंतजार के बीच एक और बड़ा अपडेट आया है। इसमें महंगाई भत्ते (dearness allowance news) की बढ़ौतरी क्लियर होने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि पिछले साढ़े 6 साल में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। खबर में जानिये डीए से जुड़ी पूरी डिटेल।
 | 
DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर आया बड़ा अपडेट, साढ़े 6 साल में पहली बार होगा ऐसा

HR Breaking News - (DA Update)। जनवरी 2025 से मिलने वाले डीए (DA latest update) पर हाल ही में बड़ा अपडेट आया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच कई दिनों से इस बार होने वाली डीए बढ़ौतरी पर खूब चर्चाएं हुई हैं, जिन पर इस अपडेट के बाद विराम लगता दिख रहा है। सरकार ने यह क्लियर कर दिया है कि इस बार डीए (DA latest news) में इतनी बढ़ौतरी होगी, जो साढ़े छह साल बाद पहली बार दिखाई देगी।

यह अपडेट जनवरी 2025 से प्रभावी होने वाले डीए को लेकर है। सरकार हर छह माह में डीए में बढ़ौतरी (DA hike update) करती है और अब इस साल की पहली डीए बढ़ौतरी होनी है। DA के साथ ही DR में  बढ़ौतरी की जाएगी, जो कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए बड़ी सौगात होगी। 


जानिये कितना हो जाएगा कुल डीए-


इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 53 प्रतिशत डीए (DA kab milega) मिल रहा है। इस बार 1 जनवरी 2025 से मिलने वाले डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी तय मानी जा रही है, इससे कुल डीए बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) के लिए 2 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी करीब साढ़े छह साल पहले हुई थी। 78 महीनों में इस बार सबसे कम महंगाई भत्ता बढ़ना तय माना जा रहा है।

हालांकि इस पर अभी सरकार की अंतिम मुहर लगनी बाकी है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक (cabinet meeting) भी है, जिसमें DA बढ़ोतरी को मंजूरी मिलने की संभावना है। कर्मचारियों का मानना है कि AICPI इंडेक्स के हिसाब से तो महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत (Dearness allowance) बढ़ना चाहिए, लेकिन 2 प्रतिशत डीए की चर्चाएं उन्हें निराश कर रही हैं।

इस बार इतना डीए क्यों?- 


हर तरफ कर्मचारियों व पेंशनर्स (salary and pension hike) में यही चर्चाएं हैं कि इस बार इतना कम डीए क्यों है। डीए को AICPI के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है और दिसंबर 2024 के लिए AICPI-IW के आंकड़े 143.7 पर रहे हैं। इससे DA की गणना (DA calculation) 55.98 प्रतिशत की गई है। अब इसमें पेंच यह है कि सरकारी नियमों के अनुसार, दशमलव के बाद की संख्या को नहीं जोड़ा जाता और डीए 55 प्रतिशत (DA 2025) तक रह गया।

इस हिसाब से यह बढ़ौतरी 2 प्रतिशत ही हुई। कई कर्मचारी मान रहे हैं कि इस संख्या को राउंड फिगर में किया जा सकता है और डीए 53 प्रतिशत (DA update news)  से 56 प्रतिशत पहुंच जाएगा यानी इस बार 3 प्रतिशत बढ़ौतरी तय है। पहले सरकार इस तरह के मामले में आगे वाली वैल्यू से बढ़ोतरी करती थी, जिसे दोहराया जा सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को लगा झटका-


ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) के आंकड़े (143.7 )जारी होने के बाद यह तय हो गया है कि जनवरी 2025 से DA और DR में महज 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी होगी। पिछले कुछ सालों के डीए (DA/DR hike) के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि हर बार महंगाई भत्ता कम ये कम 3 फीसदी जरूर बढ़ा है। कभी-कभी तो इससे ज्यादा की बढ़ौतरी (DA hike latest news) भी इसमें की गई है। साल 2018 में 1 जुलाई से दिए गए डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी, जो साढे़ छह साल पहले की बात है। अब 78 महीनों यानी साढ़े 6 साल में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि DA (DA kab bdhega) में सिर्फ 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा है।


कर्मचारियों को होगा यह फायदा-


8वां वेतन आयोग (8th pay commission) लागू होने से पहले महंगाई भत्ता (dearness allowance) जितना बढ़े, उतना ही केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। इस बार जनवरी 2025 के डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी तय मानी जा रही है। जिस कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपए है, 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद उसका DA  इस तरह से बढ़ेगा -

बेसिक सैलरी    पहले डीए    नया डीए      
50,000 रुपये    26,500 रुपये    27,500 रुपये    
70,000 रुपये    37,100 रुपये    38,500 रुपये    
1,00,000 रुपये 53,000 रुपये    55,000 रुपये    


बैठक से यह है उम्मीद-


होली से पहले भी कैबिनेट की  बैठक थी, पर इसमें डीए (DA hike news) को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया। अब 19 मार्च को होने वाली कैबिनेट की बैठक से कई उम्मीद हैं। इसमें डीए के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है। आमतौर पर हर साल मार्च माह में ही DA बढ़ौतरी (DA hike update) की घोषणा की जाती है और इसमें देरी होने के कारण एरियर दिया जाता है। 

इस दिन होगी घोषणा- 


जनवरी 2025 से लागू होने वाले DA (DA hike in january 2025)के लिए सरकार मार्च अंत तक घोषणा कर सकती है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार इसकी जल्द ही घोषणा करेगी। कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में डीए और एरियर (DA arrear) की राशि दी जा सकती है। रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में इसी हिसाब से बढ़ौतरी करते हुए DR (dearness relief) दिया जाएगा। यह बढ़ौतरी 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के अनुसार होगी।

News Hub