DA Hike : कर्मचारियों को तगड़ा लाभ देगा महंगाई भत्ता, जानें कैसे लगेगा पता, किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी
DA Hike : कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी महंगाई भत्ते के आधार पर ही हो रही है। जनवरी 2026 का महंगाई भत्ता जल्द बढ़ाया जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा, चलिए जानते हैं।
HR Breaking News : (DA Hike) देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द ही मोटा इजाफा होने वाला है। केंद्र सरकार की तरफ से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। सभी कर्मचारियों के मन में सवाल है कि उनकी सैलरी कितनी बढ़कर आएगी। कर्मचारियों के खाते में सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी, आइए जानते हैं।
खाते में आएंगे 6 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी आने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्श (DA Hike) के खाते में 6 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये आएंगे। कर्मचारियों को इस पैसे से तगड़ा लाभ होगा। कर्मचारियों के खाते में ये पैसे आने से अर्थव्यवस्था को भी पंख लगेंगे और मार्केट में कैश फ्लो बढ़ेगा।
एक करोड़ परिवारों को होगा लाभ
केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में सरकार करोड़ों रुपये डालने जा रही है। एक करोड़ 20 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (DA Hike) को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगात है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार कर्मचारियों के लिए सौगात देती आ रही है।
बढ़ाया जाएगा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) बढ़ाया जाएगा। 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है। कर्मचारियों को इस बढ़ौतरी का लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलेगा।
खाते में तीन माह की आएगी बढ़ौतरी
कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 की सैलरी के साथ मिल सकता है। अप्रैल में जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 का एरियर भी मिलेगा। कर्मचारियों को 3 महीने का डीए एरियर (DA Hike) मिलेगा। अप्रैल में कर्मचारियों के खाते में बंपर पैसा आएगा।
सैलरी में कितनी होगी बढ़ौतरी
केंद्रीय कर्मचारियों की 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। इसमें दो प्रतिशत डीए बढ़ने से ग्रोस सैलरी (Gross Salary) में 360 रुपये मासिक का लाभ होगा। कर्मचारियों के खाते में एरियर के साथ 1,080 रुपये ज्यादा आएंगे। वहीं, इसके हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगी, जिसकी जितनी बेसिक सैलरी (Basic Salary) होगी, उतनी अधिक ग्रोस सैलरी मिलेगी। ऐसे ही बेसिक पेंशन 9,000 रुपये होने पर हर महीने 180 रुपये का इजाफा होगा, जिससे कुल 540 रुपये का एरियर मिलेगा।
कैसे चेक करें, डीए से किसकी कीतनी बढ़ी सैलरी
केंद्र सरकार के कर्मचारी अपने बढ़े हुए डीए और एरियर का पेमेंट चेक करना चाहते हैं तो कर्मचारियों को अपनी सैलरी स्लिप देखनी होगी। अप्रैल 2026 की सैलरी स्लिप में डीए (DA Hike) को एक अलग सेक्शन में लिस्ट किया जाएगा। वहीं, कर्मचारी बैंक स्टेटमेंट भी चेक कर सकते हैं। डीए बढ़ोतरी और एरियर का पेमेंट साफ दिखाई देगा। इसके अलावा ऑनलाइन कर्मचारी पोर्टल पर लॉगिन करके सैलरी डिटेल ले सकते हैं। इसके अलावा आप एचआर से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।
