home page

DA Hike : हो गया फाइनल, इतने प्रतिशत बढ़ेगा DA, इस दिन आएगी खाते में आएंगे पैसे

DA 2025 : केंद्र सरकार की ओर से 1 जनवरी 2025 से डीए में बढ़ौतरी की जानी थी, जिसका इंतजार कर्मचारी तब से ही कर रहे थे। अब इसे लेकर फाइनल हो गया है कि इस बार कितने प्रतिशत डीए बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही डीए (7th Pay Commission DA Hike) की राशि खाते में आने को लेकर भी तारीख सामने आ चुकी है। कर्मचारियों में इसे लेकर उत्साह बना हुआ है। आइये जानते हैं इससे जुड़ा अपडेट इस खबर में।
 | 
DA Hike : हो गया फाइनल, इतने प्रतिशत बढ़ेगा DA, इस दिन आएगी खाते में आएंगे पैसे 

HR Breaking News - (Dearness allowance)। देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी नए वेतन आयोग के साथ ही डीए बढ़ौतरी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई दिनों से कर्मचारी यही अनुमान लगा रहे थे कि इस बार कितना डीए (DA hike update) बढ़ेगा। अब जाकर इस बारे में क्लियर हो सका है कि कर्मचारियों को कितना डीए दिया जाएगा। जल्द ही यह राशि भी कर्मचारियों के खाते में आ जाएगी। इस बार अच्छी खासी बढ़ौतरी कर्मचारियों को देखने को मिलेगी, खबर में जानिये इस बार कितना प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA hike news) बढ़ाया जाएगा।

कर्मचारियों में खुशी की लहर -

जैसे ही डीए पर अपडेट आया है तो कर्मचारियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस बार दिसंबर 2024 के AICPI इंडेक्स के आंकड़े देरी से आने पर डीए (DA latest update) को लेकर भी तस्वीर साफ होने में देर लगी है। हालांकि माना जा रहा है कि इस बार 1 जनवरी से मिलने वाला डीए 2 प्रतिशत बढ़ेगा और होली पर सरकार इसका ऐलान भी कर देगी। इस बारे में सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सरकार साल में दो छमाही के हिसाब से कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी करती है। यह कर्मचारियों को महंगाई से लड़ने में मददगार साबित होता है। डीए में बढ़ौतरी से वेतन में भी वृ्द्धि होगी।

इतना हो जाएगा कुल डीए-

इस समय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत डीए (DA hike 2025) दिया जा रहा है। 8वें वेतन आयोग से पहले जुलाई 2025 का डीए भी कर्मचारियों को मिलेगा। फिलहाल कर्मचारियों को कुल 53 प्रतिशत डीए मिल रहा है, पिछले साल 2024 में सरकार ने दो छमाही में कुल 7 प्रतिशत डीए बढ़ाया था, अब पहली छमाही के लिए यानी 1 जनवरी से 31 जून 2025 तक के लिए डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की जाएगी, जिसके बाद कुल डीए बढ़ौतरी 55 प्रतिशत हो जाएगी।

इस दिन मिल जाएगा डीए-

केंद्र सरकार (center govt) की ओर से  इसी सप्ताह डीए का तोहफा देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकता है। होली के त्योहार से पहले ही  यानी 14 मार्च से पहले कर्मचारियों के लिए यह गिफ्ट सरकार की ओर से दिया जा सकता है। बता दें कि कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से महंगाई राहत (Dearness relief) दी जाती है। अब कैबिनेट बैठक होनी है, जिसमें  डीए को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर अंतिम निर्णय लेते हुए कभी भी घोषणा कर सकते हैं। 


पहले इतना बढ़ा था डीए -

साल 2024 में सरकार ने 1 जनवरी से 31 जुलाई तक के डीए में 4 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की थी। इसके बाद अगली छमाही के लिए 3 प्रतिशत डीए (DA kab bdhega) बढ़ाया गया था। इससे पहले दिसंबर 2023 तक 46 प्रतिशत ही डीए था। अब इस बार भी कहा जा रहा है कि 2025 की पहली छमाही के लिए सरकार 2 से 3 प्रतिशत डीए बढ़ा सकती है। इसके बाद कुल डीए बढ़ौतरी 55 से 56 प्रतिशत हो सकती है। कर्मचारी महंगाई के अनुसार ही डीए में बढ़ौतरी की मांग कर रहे हैं।

इस आधार पर बढ़ाया जाता है डीए-

सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को कई आर्थिक कारकों व महंगाई को देखते हुए तय करती है। इसमें अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) के आंकड़े सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।  इन आंकड़ों के 12 माह के औसत आधार पर बढ़ौतरी तय की जाती है। आमतौर पर सरकार की ओर से ये आंकड़े आने के बाद 1 जनवरी से की जाने वाली डीए बढ़ौतरी (DA hike)का फैसला मार्च में लिया जाता है और जुलाई वाली दूसरी डीए बढ़ौतरी का निर्णय अक्टूबर तक लिया जाता है।