home page

DA Hike July 2025 : करोड़ों कर्मचारियों को लगा झटका, महंगाई भत्ते में 0% की बढ़ौतरी

DA Hike July 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत जरूरी होता है। महंगाई भत्ते से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलती है। सरकार की ओर से हर साल दो बार महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी तो दूसरा संशोधन जुलाई में किया जाता है।

 | 
DA Hike July 2025 : करोड़ों कर्मचारियों को लगा झटका, महंगाई भत्ते में 0% की बढ़ौतरी

HR Breaking News (DA Hike July 2025) केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर तगड़ा झटका लगने वाला है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन को लेकर आंकड़े सामने आए हैं। आंकड़ों में कर्मचारियों को झटका देने वाली खबर यह है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 0 फीसदी इजाफा होगा। 

 

 

क्या होता है महंगाई भत्ता
 

केंद्रीय कर्मचारियों को स्पेशल अलाउंस के रूप में महंगाई भत्ता दिया जाता है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी हर दस साल में तय की जाती है, दस साल बाद कर्मचारियों की सैलरी दौबारा संशोधित होती है।

इसी वजह से कर्मचारियों को हर छह महीने में महंगाई बढ़ने (DA Hike) की एवज में भत्ता दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी मेंटेन रहे। यह बेसिक सैलरी को आधार बनाकर दिया जाता है। 


 
एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को लगेगा झटका
 

कर्मचारियों के लिए नया अपडेट आया है। इसके अनुसार कर्मचारियों और पेंशनर्स को निराशा हाथ लगने वाली है। कुछ दिन पहले भी महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) के कारण कर्मचारी परेशान थे और अब फिर वहीं होने वाला है। इससे देश के एक करोड़ से अधिक पेंशनर्स और कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगेगा। 

2 प्रतिशत बढ़ौतरी की हुई थी घोषणा
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कुछ समय पहले ही महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा करने की घोषणा की गई थी। अब कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिलता है। पिछले 78 महीने में महंगाई भत्ते में यह सबसे कम बढ़ौतरी थी। वहीं, आगे कर्मचारियों को और तगड़ा झटका लगने वाला है। 

महंगाई भत्ता जीरो प्रतिशत बढ़ेगा
 

केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2025  (DA Hike) के महंगाई भत्ते में झटका लग सकता है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जीरो फीसदी ही बढ़ेगा या फिर अधिक से अधिक दो प्रतिशत ही बढ़ेगा। इससे कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगेगा।

 

अंतिम डीए पर होगी निराशा 
 

जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए डीए हाइक में बढ़िया बढ़ौतरी की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों को निराशा हाथ लगेगी। वहीं, 7वें वेतन आयोग में यह अंतिम महंगाई भत्ता संशोधन  (DA Hike) होना है। इसके बाद 8वां वेतन आयोग लागू होना है।  

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों ने किया खेल
 

हर साल दो बार महंगाई भत्ता संशोधित किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी और दूसरा जुलाई में होता है। मार्च अक्तूबर में होली दिवाली से पहले इसकी आम तौर पर घोषणा होती ही है।  

डीए की कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर आधारित होती है। एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों ने ही खेल कर दिया है। 

क्यों जीरो हो सकता है महंगाई भत्ता
 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के जनवरी 2025 के पहले दो महीनों के आंकड़े सामने आए हैं। इसके कारण जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए डीए हाइक कम हो सकता है महंगाई भत्ता दो प्रतिशत या फिर न ही बढ़े। एआईसीपीआई के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन किया जाता है।

लेबर ब्यूरो के हालिया आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2025 में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का आंकड़ा 0.4 अंक गिरा है। यह 142.8 पर आ गया है। वहीं, जनवरी 2025 में यह 143.2 पर था। 
 

News Hub