home page

Delhi High Court : पत्नी की संपत्ति पर पति का कितना हक, दिल्ली हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर

Property Rights : पति-पत्नी के बीच प्रोपर्टी को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। कभी पत्नी अपने पति की प्रोपर्टी पर अधिकार जताती है तो कभी पति अपनी पत्नी की संपत्ति पर हक जताता है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HC decision) ने पत्नी की संपत्ति में पति के अधिकार को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। इसमें पति के प्रोपर्टी अधिकारों (wife's property rights) को क्लियर कर दिया है। आइये जानते हैं हाईकोर्ट के इस फैसले को।

 | 
Delhi High Court : पत्नी की संपत्ति पर पति का कितना हक, दिल्ली हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर

HR Breaking News - (Property knowledge) आज भी अधिकतर महिलाएं व पुरुष अपने प्रोपर्टी अधिकारों के कानूनी प्रावधानों से अनजान हैं। यही कारण है कि अक्सर पति पत्नी के बीच प्रोपर्टी विवाद (property disputes) होते हैं। एक दूसरे की प्रोपर्टी को लेकर दावा जताते हुए कभी पति तो कभी पत्नी को कोर्ट में जूझते हुए देखा जा सकता है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्नी की संपत्ति पर पति के हक (women's property rights) को लेकर फैसला सुनाया है, जिसे हर पति पत्नी के लिए जानना जरूरी है।


यह कहा है दिल्ली हाईकोर्ट ने-


पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई हक (husband wife property rights) नहीं होता है। अगर पत्नी को अपनी शादी में उपहार में गहने, सामान, सोना चांदी या कोई अन्य संपत्ति मिली है तो उस पर पूरी तरह से पत्नी का ही अधिकार होता है। इस पर महिला के ससुराल वाले व पति कोई हक (satridhan ka adhikar) नहीं जता सकते। यह बात दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कही है। हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत (pre arrest bail) के एक मामले में यह फैसला सुनाया। पति ने पत्नी की अनुपस्थिति में पत्नी के गहने व अन्य सामान चुरा लिया था।

कोई  ने पति को नहीं दी जमानत-


दिल्ली हाईकोर्ट (delhi high court news) ने इस मामले में पति को गिरफ्तारी पूर्व जमानत नहीं दी व कहा कि अभी तक सभी आरोप झूठे साबित नहीं हुए हैं। इसलिए आरोपी को गिरफ्तारी पूर्व जमानत नहीं दी जा सकती। इस मामले में पति के वकील ने कहा था कि पति-पत्नी में वैवाहिक विवाद (marital dispute) चल रहा है, पत्नी खुद अपनी मर्जी से घर गई थी, उसे निकाला भी नहीं गया था। हाईकोर्ट में पति की यह दलील नहीं सुनी गई।


पत्नी की स्वअर्जित प्रोपर्टी में पति का कितना हक-


पति पत्नी के प्रोपर्टी अधिकारों (husband wife property rights) को लेकर कानूनी प्रावधान यह भी है कि अगर शादी के बाद किसी प्रोपर्टी को पत्नी ने अपनी कमाई से खरीदा हो तो उस पर भी पति का कोई हक (husband's rights on wife's property) नहीं होता। यह पत्नी की स्वअर्जित संपत्ति होती है और इस पर पूरी तरह से पत्नी का ही अधिकार होता है। वह वसीयत (property will) के जरिये या अपनी मर्जी से यह संपत्ति पति या किसी अन्य को भी दे सकती है। 


पति की संपत्ति में पत्नी का कितना हक-


कानून में पति की संपत्ति पर पत्नी के हक (women's property) को लेकर भी प्रावधान किया गया है। पति की कमाई वाली प्रोपर्टी में पत्नी का कोई हक नहीं होता। पति इसे अपनी मर्जी से यह प्रोपर्टी (self acquired property rights) किसी को भी दे सकता है। अगर निर्वसीयत ही पति का निधन हो जाता है तो पत्नी को पति की प्रोपर्टी में हक मिल सकता है।


स्त्रीधन पर किसका अधिकार -


महिला को अपनी शादी में मिला सामान, उपहार, गहने आदि को स्त्रीधन (stridhan rights) कहा जाता है। इस पर विवाहिता का ही पूरा अधिकार होता है। पति या ससुराल वाले कोई हक नहीं जता सकता। इसे पति अपने किसी कार्य में यूज करता है तो पत्नी को लौटाने के लिए जिम्मेदार भी होता है। पत्नी की अनुमति के बिना पति पति की इस संपत्ति (wife's property rights) को नहीं ले सकता और न ही बेच सकता है।