Delhi NCR का नया शहर बनेगा हाईटेक, 3000 करोड़ से किए जाएंगे ये काम
HR Breaking News (Delhi NCR ) राजधानी दिल्ली एक भीड़ भाड़ वाला शहर है और यहां पर सरकार ने बढ़ती आबादी को कम करने के लिए ओर लोगों को आधुनिक सुविधाओं का फायदा देने के लिए नए शहर को हाईटेक बसाने का फैसला किया है। दिल्ली (Delhi-NCR Development Project) में इस टाउनशिप प्रोजेक्ट्स के लिए 3000 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। खबर में जानिए कि दिल्ली के कौन से शहर को हाईटेक बनाया जाएगा।
प्रोजेक्ट के लिए खरीदी गई इतनी जमीन
GDA के उपाध्यक्ष की ओर से बुनकर मार्ट में प्रेस से बातचीज कर शहर के विकास का रोडमैप तैयार कर पेश किया है। उन्होंने आवास, सड़क, ट्रैफिक, पर्यटन,खेल और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के बारे में कहा है। बता दें कि GDA 2026-27 में विकास (Development in GDA 2026-27) को नई दिशा देने के लिए कोशिशों में जुटा हुआ है।
GDA का ध्यान अभी हरनंदीपुरम नई आवासीय स्कीम (Harnandipuram New Housing Scheme) पर है। यह स्कीम हजारों फैमिली को किफायती घर मौजूद करवाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक 79 हेक्टेयर जमीन खरीद ली गई है, जबकि 130 हेक्टेयर के लिए किसानों से परमिशन भी मिल गई है।इसके लिए कुल लागत लगभग 2,384 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें सरकार ने 400 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके लिए एक खास कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई है, जो जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Detailed Project Report) की पेशकश करेगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली में इस नई टाउनशिप में आवास के साथ स्पोर्ट्स सिटी, मेडी सिटी सुविधाओं का फायदा मिलेगा।
एरोसिटी की तर्ज पर विकसित होगी ये टाउनशिप
इसके साथ ही आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (international cricket stadium) का निर्माण किया जा रहा है। ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राजनगर एक्सटेंशन के मोरटी-अटौर गांव में बनाया जाएगा, जिसमे 450 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है और ये स्टेडियम 55 हजार दर्शकों के लिए तैयार किया जा रहा है। बता दें कि यह जीडीए और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (Uttar Pradesh Cricket Association) का संयुक्त प्रोजेक्ट है। स्टेडियम के पास दिल्ली की एरोसिटी की तर्ज पर लग्जरी टाउनशिप को बसाया जाएगा, जिसमें होटल, शॉपिंग मॉल, स्पोर्ट्स अकादमी जैसी कई आधुनिका सुविधाओं का फायदा मिलेगा।
ट्रेफिक जाम से मिलेगा निजात
दिल्ली में काफी ट्रेफिक पाया जाता है, ऐसे में यहां पर ट्रेफिक से निजात पाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि राजनगर एक्सटेंशन (Rajnagar Extension) में वी-6, सी-2 और ए-6 सड़कों का काम मार्च से जून 2026 तक पूरा हो जाएगा और सरकार का प्लान है कि हापुड़ चुंगी, सेठ मुकुंद लाल चौराहा और डायमंड कट को सिग्नल फ्री बनाया जाए। इंदिरापुरम से दिल्ली की तरफ जाने के लिए एलिवेटेड रोड (elevated road) पर 100 करोड़ की स्लिप रोड का निर्माण होगा।
थीम बेस्ड पार्क का होगा निर्माण
दिल्ली में बस रहे इस नए शहर में हरियाली का ध्यान रखने ओर पर्यटन केंद्र बनाने के लिए थीम बेस्ड पार्क का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि कोयल एन्क्लेव में रामायण पार्क (Ramayana Park in Koyal Enclave) , इंदिरापुरम में संस्कृति दर्शन पार्क, मधुबन बापूधाम में जो भारत पार्क विकसित किया जा रहा है और सिटी फॉरेस्ट को 55 करोड़ से तस्वीर बदली जाएगी, जिसमें एडवेंचर जोन, डायनासोर पार्क और वॉटरफॉल जैसे कई पर्यटन केंद्र होंगे।
सड़क-सीवर टेंडर की होगी शुरुआत
सिर्फ इततना ही नहीं हिंडन नदी पर मजबूत तटबंध और संपर्क के रास्ते का निर्माण होगा, जिससे बाढ़ की स्थिती कंट्रोल में होगी और भविष्य में रिवरफ्रंट डेवलपमेंट (Riverfront Development) भी संभव हो सकेगा। मधुबन बापूधाम में 59 करोड़ से ज्यादा के काम के लिए कोयल एन्क्लेव में सड़क-सीवर टेंडर को शुरू किए जाने का प्लान है। इन सबस प्रोजेक्ट और सुविधाओं के लिए 2026-27 के लिए GDA का अनुमानित बजट (Estimated budget of GDA) 3,496 करोड़ स्वीकृत किया गया और खर्च 3,287 करोड़ है। उपाध्यक्ष का कहना है कि ये प्रोजेक्ट गाजियाबाद के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
