Expressway in Bihar : केंद्र सरकार ने बिहार वालों को दी नई एक्सप्रेस-वे की सौगात, इन जिलों को मिलेगा फायदा, खर्च होंगे 37,645 करोड़

HR Breaking News (Expressway in Bihar)। पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश से बिहार (UP and Bihar Expressway) को जोड़ने वाला एक नए हाइवे के निर्माण करने जा रही है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को छह लेन गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे (Gorakhpur-Siliguri Expressway in Bihar) के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इस हाईवे का ज्यादातर हिस्सा बिहार में होगा। सरकारी सूत्रो के अनुसार एक्सप्रेस-वे का 73 प्रतिशत से अधिक हिस्से का निर्माण बिहार में होना है। यह हाईवे केंद्र सरकार की ओर से बनाया जा रहा है।
37 हजार करोड़ में बनेगा हाईवे
केंद्र सरकार इस हाईवे के निर्माण (Gorakhpur-Siliguri Expressway Expenditure) में करीब 37 हजार करोड़ का खर्च करने जा रही है। इस हाईवे की कुल लंबाई 568 किमी है। इसमें से हाईवे का 417 किमी बिहार में होगा। इसके अलावा 151 किमी हाईवे का हिस्सा यूपी (Bihar Highway) में होगा। यह एक्सप्रेस-वे बिहार के परिवहन नेटवर्क को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
417 किमी पर खर्च होंगे साढ़े 27 करोड़
केंद्र सरकार बिहार (Cost of making in Gorakhpur-Siliguri Expressway) में बनने वाले हाईवे के हिस्से पर 27,552 करोड़ रुपए खर्च करेगी। एनएचएआई ने इस हाईवे को 120 किलोमीटर प्रति घंटे (speed limit on Gorakhpur-Siliguri Expressway) के हिसाब से तैयार किया है। इस हाईवे पर वाहन जहाज जैसी स्पीड़ से चलेंगे। हाईवे के बनने से घंटों की दूरी को चंद मिनटों पर पूरी सकते है।
बिहार के आठ जिलों से गुजरेगा हाईवे
गोरखपुर से सिलिगुड़ी (Gorakhpur-Siliguri Expressway in Bihar's 8 District) तक बनने वाला नेशनल हाईवे बिहार के आठ जिलों से होकर गुजरेगा। इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है। इस परियोजना के अंतर्गत गंडक और कोसी नदी के पुल के रिएलायनमेंट की योजना है।
जिला मुख्यालयों को जोड़ेगा नेशनल हाईवे
केंद्र सरकार राहगीरों के सफर को आसान बनाने के लिए इस हाईवे को जिला मुख्यालयों (district headquarters) के नजदीक से निकालने का फैसला किया है। यह नेशनल हाईवे बेतिया, मोतिहारी, दरभंगा और मधुबनी जैसे निकटवर्ती जिला मुख्यालय को भी जोड़ेगा।